viral

पानीपुरी का नाम सुनते ही रूसी महिला का ऐसा था रिएक्शन, लोग बोले- दिल तोड़ दिया! देखें वीडियो

रूसी महिला ने पानी पुरी को किया रिजेक्टImage Credit source: Instagram/@indo.vibecheck

सोशल मीडिया पर आजकल गोवा का एक मजेदार वीडियो छाया हुआ है. इस वीडियो में एक रूसी महिला भारतीय स्ट्रीट फूड का मजा लेती दिख रही है. सबसे मजेदार बात यह है कि उसे पानीपुरी बिल्कुल पसंद नहीं आई, लेकिन भेलपुरी और मसाला चाय की जोड़ी उसे इतनी भाई कि वह उसकी तारीफ करती नहीं थक रही.

पानीपुरी को साफ कह दिया ‘ना’

वीडियो की शुरुआत में गोवा का एक वेटर उस विदेशी महिला को पानीपुरी खिलाने की कोशिश करता है. लेकिन महिला तुरंत हाथ जोड़कर मना कर देती है कि उसे पानी पुरी बिल्कुल नहीं अच्छी लगती. पानीपुरी का नाम सुनते ही उसका ऐसा रिएक्शन देखकर सोशल मीडिया पर लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं कि इसने तो कई भारतीयों का दिल ही तोड़ दिया है.

भेलपुरी और चाय का देसी स्वाद

पानीपुरी खाने से मना करने के बाद वेटर ने उसे भेलपुरी और एक कप गरम मसाला चाय ट्राई करने को कहा. जब महिला ने भेलपुरी का पहला चम्मच मुंह में डाला, तो उसका चेहरा खुशी से खिल उठा.

उसने तारीफ करते हुए कहा, इसकी खुशबू गजब की है. यह बिल्कुल सलाद और चिप्स के मिक्स जैसा है. हालांकि, यह बहुत ज्यादा हेल्दी तो नहीं होगा, लेकिन खाने में बेहद स्वादिष्ट है. भेलपूरी के साथ गरम मसाला चाय का यह अंदाज लोगों को इंटरनेट पर बहुत पसंद आ रहा है.

भेलपुरी को बता दिया ‘पोहा’ जैसी!

खास बात यह रही कि उस विदेशी पर्यटक ने भेलपूरी की तुलना पोहा से कर दी. उसने कहा कि यह मुरमुरे से बनी ऐसी डिश है जो पोहा जैसी ही लगती है. बस फिर क्या था, यह सुनते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने लिखा, बात तो सही है, है तो यह मुरमुरे से ही बनी चीज. दूसरे यूजर ने कहा, बाजार के पैकेट वाले चिप्स से तो भेलपुरी हजार गुना ज्यादा फ्रेश और अच्छी है. एक अन्य यूजर ने लिखा, पानीपुरी को रिजेक्ट करके दिल तोड़ दिया.

यहां देखिए वायरल वीडियो

अभिषेक राय

अभिषेक राय

अभिषेक राय TV9 भारतवर्ष के डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं और ट्रेंडिंग टीम को लीड कर रहे हैं. पत्रकारिता में उन्हें 15 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान उन्होंने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों में काम किया है.

उनके करियर की शुरुआत 2009 में भोपाल के पीपुल्स समाचार से हुई थी, जहां उन्होंने प्रिंट मीडिया की बारीकियां सीखीं. इसके बाद वे लंबे समय तक दैनिक भास्कर ग्रुप से जुड़े रहे. यहां उन्होंने अखबार और वेबसाइट दोनों पर अहम जिम्मेदारियां निभाईं, जिससे उन्हें पुराने और नए दोनों तरह के मीडिया का अच्छा अनुभव मिला. फिर उन्होंने अहमदाबाद के जानो दुनिया न्यूज चैनल में काम किया और टीवी मीडिया को समझा.

अभिषेक को देश-दुनिया की राजनीति, विदेशी मामलों और वैश्विक कूटनीति की गहरी समझ है. वे खबरों का बारीक विश्लेषण करते हैं और डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को भी अच्छी तरह समझते हैं.

उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि लोगों को ऐसा सच्चा और अलग कंटेंट देना है जो उनकी सोच को बड़ा बनाए और हर मुद्दे को साफ नजरिए से देखने में मदद करे.

काम से समय मिलने पर उन्हें घूमना पसंद है. वह अक्सर पहाड़ों की शांत वादियों में जाना पसंद करते हैं.

Read More



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts