World News

Bangladesh Election Results 2026: कैसे बिखरी NCP और BNP को मिली धमाकेदार जीत? चुनाव का ये है इनसाइड गेम! | Bangladesh Election Results 2026 How shattered NCP BNP landslide victory KNOW inside story HINDI

International

oi-Smita Mugdha

Bangladesh Election Results 2026: बांग्लादेश की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। 12 फरवरी 2026 को हुए संसदीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने शानदार प्रदर्शन दिखाया है। पिछले करीब डेढ़ साल से मोहम्मद यूनुस की अगुवाई में देश में अंतरिम सरकार चल रही थी। 2024 के छात्र-आंदोलन के बाद शेख हसीना सरकार के सत्ता से बेदखल किए जाने के बाद यह पहला चुनाव था। हसीना की पार्टी अवामी लीग पर बैन लगा है जिस वजह से चुनाव में हिस्सा नहीं लिया है।

करीब डेढ़ साल तक मुहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार के बाद हुए इस चुनाव में BNP ने 299 में से 216 सीटें जीतकर दो-तिहाई से ज्यादा बहुमत हासिल किया है। 17 साल से लंदन में निर्वासन का जीवन जी रहे पार्टी प्रमुख तारिक रहमान अब देश के नए प्रधानमंत्री होंगे। वह दिसंबर 2025 में ही ढाका लौटे हैं। उन्होंने ढाका-17 और बोगरा-6 सीट से जीत दर्ज की।

Bangladesh Election Results 2026

Bangladesh Election Results 2026: बीएनपी ने जनता से जुड़े मुद्दों को दी प्राथमिकता

– चुनाव में BNP ने रोजगार, अर्थव्यवस्था में सुधार, भ्रष्टाचार पर लगाम और युवाओं-किसानों पर फोकस जैसे मुद्दों को प्रमुखता दी थी।

– चुनाव प्रचार के दौरान तारिक रहमान ने खास तौर पर युवाओं को जोड़ने की कोशिश की थी। नौकरियों में पारदर्शिता और रोजगार के अवसर बढ़ाने का वादा उन्होंने बार-बार दोहराया था।

– राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जनता से जुड़े मुद्दे रोजगार, शिक्षा स्वास्थ्य को उठाने की वजह से उन्हें चुनावों में सफलता मिली है। हर वर्ग के मतदाताओं ने उन्हें विकल्प के तौर पर पसंद किया।

छात्र-युवा ब्लॉक (NCP) को लोगों ने नकारा

करीब डेढ़ साल पहले छात्रों के आंदोलन की वजह से बांग्लादेश में सरकार बदल गई थी। चुनावी नतीजों में उस दौरान उभरे युवा नेतृत्व पर जनता ने भरोसा नहीं किया है। जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाला 11-पार्टी गठबंधन अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सका और उसे लगभग 70 सीटों पर संतोष करना पड़ा। वहीं 2024 के GenZ आंदोलन से उभरी नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) को महज 5-6 सीटें मिलीं, जो युवा राजनीति के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

नतीजों ने यह संकेत दिया है कि मतदाताओं ने नई प्रयोगधर्मी राजनीति के बजाय अनुभव और स्थिरता को प्राथमिकता दी है। अब निगाहें BNP सरकार के अगले कदमों और संभावित संवैधानिक सुधारों पर टिकी हैं।

BNP के सामने हैं कई चुनौतियां

चुनाव जीतने के बाद बीएनपी की असली अग्निपरीक्षा शुरू होने वाली है। देश की अर्थव्यवस्था डगमगाई हुई है और पूरे देश में अल्पसंख्यकों पर हमले का दौर है। बांग्लादेश की छवि वैश्विक स्तर पर कमजोर हुई है और पड़ोसी देशों के साथ संबंध बहाल करने के लिए नए सिरे से कोशिश करनी होगी। बांग्लादेश में अब शांति बहाल करना और रोजगार के अवसर बनाने के साथ ही देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना उनके लिए बड़ी चुनौती होगी।

  •  Bangladesh Election: BNP या जमात? आज किसे चुनेगी बांग्लादेश की आवाम, समझिए ढाका का पूरा चुनावी समीकरण

    Bangladesh Election: BNP या जमात? आज किसे चुनेगी बांग्लादेश की आवाम, समझिए ढाका का पूरा चुनावी समीकरण

  • Tarique Rahman PM Modi Talk: पीएम मोदी ने तारिक रहमान को फोन कर दी बधाई, और क्या हुई बात?

    Tarique Rahman PM Modi Talk: पीएम मोदी ने तारिक रहमान को फोन कर दी बधाई, और क्या हुई बात?

  • Bangladesh Taka vs Indian Rupee: 100₹ कितने बांग्लादेशी टका के बराबर? चुनाव नतीजों के बीच जानिए रुपये की ताकत

    Bangladesh Taka vs Indian Rupee: 100₹ कितने बांग्लादेशी टका के बराबर? चुनाव नतीजों के बीच जानिए रुपये की ताकत

  • Bangladesh Election Voting: बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए वोटिंग जारी, कड़ी सुरक्षा के बीच बूथों पर भारी भीड़

    Bangladesh Election Voting: बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए वोटिंग जारी, कड़ी सुरक्षा के बीच बूथों पर भारी भीड़

  • Bangladesh Election: ढाका में संवैधानिक संकट, चीफ जस्टिस बनवाएंगे सरकार? 12 साल के बच्चे का क्या प्रावधान?

    Bangladesh Election: ढाका में संवैधानिक संकट, चीफ जस्टिस बनवाएंगे सरकार? 12 साल के बच्चे का क्या प्रावधान?

  • India Bangladesh Trains: फिर चलेंगी भारत-बांग्लादेश की ट्रेनें? 2024 से हैं बंद, तारिक के आने से जगी उम्मीद!

    India Bangladesh Trains: फिर चलेंगी भारत-बांग्लादेश की ट्रेनें? 2024 से हैं बंद, तारिक के आने से जगी उम्मीद!

  • Tarique Rahman Family: बांग्लादेश के अगले पीएम तारिक रहमान के परिवार में कौन-कौन, क्या करती हैं पत्नी?

    Tarique Rahman Family: बांग्लादेश के अगले पीएम तारिक रहमान के परिवार में कौन-कौन, क्या करती हैं पत्नी?

  • Bangladesh Election Result: कहां जाएंगे यूनुस? तारिक के राज में जुड़ पाएंगे ढाका-दिल्ली के तार? BNP का इतिहास

    Bangladesh Election Result: कहां जाएंगे यूनुस? तारिक के राज में जुड़ पाएंगे ढाका-दिल्ली के तार? BNP का इतिहास

  • Bangladesh Election Results 2026: बांग्लादेश में BNP की शानदार वापसी, तारिक रहमान ने जीती दोनों सीटें

    Bangladesh Election Results 2026: बांग्लादेश में BNP की शानदार वापसी, तारिक रहमान ने जीती दोनों सीटें

  • Bangladesh PM Salary: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री को कितनी मिलती है सैलरी? सुविधाएं जानकर चकरा जाएगा दिमाग!

    Bangladesh PM Salary: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री को कितनी मिलती है सैलरी? सुविधाएं जानकर चकरा जाएगा दिमाग!

  • Bangladesh Election 2026: क्या है 'जुलाई नेशनल चार्टर’? भारत में भी उठ चुकी ऐसे कानून की मांग!

    Bangladesh Election 2026: क्या है ‘जुलाई नेशनल चार्टर’? भारत में भी उठ चुकी ऐसे कानून की मांग!

  • Bangladesh Election: 12 फरवरी को जनता लोकतंत्र चुनेगी या कट्टरपंथ? कैसे होता है चुनाव, प्‍वाइंट में समझें

    Bangladesh Election: 12 फरवरी को जनता लोकतंत्र चुनेगी या कट्टरपंथ? कैसे होता है चुनाव, प्‍वाइंट में समझें

  • विश्व कप से बाहर होने पर बांग्लादेश में रार, सरकार और क्रिकेट बोर्ड के बीच छिड़ी जंग, खतरे में टीम का भविष्य?

    विश्व कप से बाहर होने पर बांग्लादेश में रार, सरकार और क्रिकेट बोर्ड के बीच छिड़ी जंग, खतरे में टीम का भविष्य?

What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts