World News

Bhumika Tharoor: कौन हैं शशि थरूर की बहू? कमाल की पत्रकार और डांसर, पति की जॉब जाने के बाद चर्चा में- Video | Ishaan-tharoor-wife-bhumika-tharoor-shashi-tharoor-daughter-in-law-washington-post-layoff-2026

International

oi-Siddharth Purohit

Ishaan Tharoor- Bhumika Tharoor: अमेरिका के नामी अखबार ‘The Washington’ ने बुधवार को अपने लगभग एक-तिहाई स्टाफ की छंटनी कर दी है। इस सबसे बड़ी कटौती का असर कांग्रेस के दिग्गज नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर के बेटे ईशान थरूर पर भी पड़ा है। ईशान को भी इन लोगों के साथ नौकरी गंवानी पड़ी।

300 कर्मचारियों को निकाला

ईशान कई सालों से अखबार में अंतरराष्ट्रीय मामलों के सीनियर कॉलमिस्ट (Senior Columnist) थे। ईशान उन 300 से अधिक कर्मचारियों में शामिल हैं। जिन्हें अचानक नौकरी से निकाल दिया गया है। जिसकी जानकारी खुद ईशान थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर देते हुए इसे संस्थान के लिए एक काला दिन बताया। उन्होंने लिखा कि उनके साथ अंतरराष्ट्रीय डेस्क के अधिकांश सहकर्मियों और बेहतरीन पत्रकारों को भी निकाल दिया गया है।

Bhumika Tharoor

Source- Instagram/@bhumikatharoor

टेलेंटेड और कामयाब हैं भूमिका थरूर

भारत में बहुत कम ही लोग ईशान थरूर और उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानते हैं। ईशान थरूर ने साल 2017 में अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड भूमिका दवे से शादी की थी। ये पहला मौका था जब ईशान थरूर भारतीय मीडिया की सुर्खियों में आए थे। आइए जानते हैं कौन हैं उनकी पत्नी भूमिका दवे और क्या करती हैं वे।

द अटलांटिक में वरिष्ठ पत्रकार

भूमिका थरूर अपनी शादी के पहले भूमिका दवे नाम इस्तेमाल करती थीं। 2017 में शादी के बाद उन्होंने पति ईशान के सरनेम को शुरू किया। इन दिनों में द अटलांटिक में मैनेजिंग एडिटर हैं।

Bhumika Tharoor

बचाटा डांस और गरबा का कॉम्बिनेशन

भूमिका डांस की शौकीन हैं। बचाटा डांस से लेकर गरबा तक कई अलग-अलग तरह के डांस करने और डांस सीखने में खासी दिलचस्पी रखती हैं।

उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके डांस के कई सारे वीडियो को अच्छे खासे लाइक्स भी मिले हैं।

“>

अपने जोड़ीदार के साथ बचाटा डांस करती हुईं भूमिका थरूर

What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts