Crime

Double Murder in Delhi New Usmanpur area: Two People Stabbed to Death Including a Minor दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में डबल मर्डर से सनसनी, नाबालिग सहित 2 लोगों की चाकू मारकर हत्या, Ncr Hindi News

दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में दो लोगों की चाकू से गोदकर कर हत्या कर दी गई। मृतकों में एक नाबालिग लड़के भी शामिल है। पुलिस ने दोनों शवों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर इन हत्याकांड की जांच शुरू कर दी है।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर थाना अंतर्गत आने वाले दो अलग-अलग इलाकों में एक नाबालिग लड़के सहित दो लोगों की चाकू से गोदकर कर हत्या करने के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने दोनों शवों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर इन हत्याकांड की जांच शुरू कर दी है।

किशोर की हत्या में तीन दबोचे

जानकारी के अनुसार, न्यू उस्मानपुर इलाके में सोमवार रात रात करीब साढ़े 10 बजे अज्ञात लोगों ने चाकू मारकर 17 साल के नाबालिग की हत्या कर दी थी। न्यू उस्मानपुर थान पुलिस ने हत्या के महज कुछ ही घंटों में चाकू मारने के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपियों में से एक की पहचान 21 साल के निक्की के रूप में हुई है, जबकि दो अन्य लड़के 17 साल के हैं। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने अपराध करने की बात स्वीकार कर ली है। आरोपियों ने बताया कि मृतक के साथ उनका कोई विवाद चल रहा था। पीड़ित और आरोपी, दोनों एक ही समुदाय से हैं। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

सड़क पर पड़ा मिला 26 साल का लड़का

वहीं, मंगलवार को तड़के भी थाना न्यू उस्मानपुर पुलिस को भगत सिंह कॉलोनी में चाकू मारने की एक घटना की सूचना मिली। पुलिस टीम जब घटनास्थल पर पहुंची को वहां एक मृत व्यक्ति जमीन पर पड़ा हुआ मिला। मृतक की पहचान 26 वर्षीय ललित के रूप में हुई है, जो पास के ही ब्रह्मपुरी इलाके का रहने वाला था। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और संबंधित सबूत जुटाए। थाना न्यू उस्मानपुर में BNS की धारा 103(1) के तहत एक मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस को प्रारंभिक जांच के दौरान यह पता चला है कि पीड़ित को चाकू मारा गया था। पुलिस टीम को इस मामले में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। अपराध में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए कई टीमें तैनात की गई हैं।

घर के बाहर चलाई गोली, बच्चा घायल

बता दें कि, सोमवार शाम को भी न्यू उस्मानपुर थाना अंतर्गत आने वाले करतार नगर में तीन बदमाशों द्वारा एक कैटरर के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग करने से सनसनी फैल गई थी। अचानक हुई गोलीबारी के दौरान वहां से गुजर रहा 12 साल का एक बच्चा पैर में गोली लगने से घायल हो गया था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए चंद घंटों के भीतर दो आरोपियों को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान 29 वर्षीय प्रंकुर और 22 वर्षीय हर्ष के रूप में हुई है। इनके पास से देशी राइफल बरामद हुई है। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts