World News

India US Trade Deal का फ्रेमवर्क जारी, भारत में ये 10 अमेरिकी सामान मिलेंगे बेहद सस्ते, देखें पूरी लिस्ट | india us interim trade agreement 2025 list cheaper american goods modi trump deal in hindi

International

oi-Sumit Jha

India US Trade Deal Framework 2026: भारत और अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर चल रही खींचतान अब दोस्ती में बदलती दिख रही है। दोनों देशों ने एक अंतरिम व्यापार समझौते (Interim Trade Agreement) का खाका (फ्रेमवर्क) जारी कर दिया है, जो भविष्य में होने वाली एक बहुत बड़ी ट्रेड डील की पहली सीढ़ी है।

इस नए मोड़ के साथ ही अब यह साफ हो गया है कि दोनों देश एक-दूसरे के सामान पर टैक्स (टैरिफ) कम करने के लिए राजी हो गए हैं। फरवरी 2025 में पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप ने जिस ‘Bilateral Trade Agreement’ की नींव रखी थी, यह समझौता उसी को हकीकत में बदलने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस डील के जरिए न केवल सामानों की आवाजाही आसान होगी, बल्कि लंबे समय से चले आ रहे व्यापारिक तनाव पर भी विराम लगेगा।

India US Trade Deal Framework

अमेरिकी खेती के सामान पर कम टैक्स

भारत ने अमेरिका से आने वाली कई चीजों पर टैक्स कम करने या हटाने का फैसला किया है। इसमें पशुओं का चारा, सोयाबीन तेल, बादाम-अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स, ताजे फल और शराब (वाइन-स्पिरिट्स) शामिल हैं। इससे भारतीय बाजार में ये अमेरिकी चीजें सस्ती मिल सकेंगी और अमेरिकी किसानों को फायदा होगा।

Under the decisive leadership of PM @NarendraModi ji, India has reached a framework for an Interim Agreement with the US. This will open a trillion market for Indian exporters, especially MSMEs, farmers and fishermen. The increase in exports will create lakhs of new job… pic.twitter.com/xYSjxML6kt

— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) February 7, 2026 “>

ये भी पढ़ें: India US Trade Deal Timeline: मोदी-ट्रंप के बीच 7 सीक्रेट फोन कॉल! ‘ट्रेड वॉर’ से समझौते तक की पूरी टाइमलाइन

भारतीय कपड़ों और जूतों पर 18% टैरिफ

अमेरिका ने एक आदेश के जरिए भारत से आने वाले कुछ सामानों पर 18% का टैक्स लगाने की बात कही है। इसमें कपड़े, रेडीमेड गारमेंट्स, चमड़े के जूते, प्लास्टिक, रबर और कुछ रसायनों (केमिकल्स) को रखा गया है। यह फैसला व्यापार की नई शर्तों के हिसाब से लिया गया है।

दवाइयों और गहनों को मिलेगी छूट

भारतीय व्यापार के लिए एक अच्छी खबर यह है कि समझौता पूरा होने पर अमेरिका भारत की जेनेरिक दवाइयों, हीरे और आभूषणों पर से एक्स्ट्रा टैक्स हटा लेगा। साथ ही विमानों के पुर्जों पर जो टैक्स सुरक्षा कारणों से लगाए गए थे, उन्हें भी खत्म करने पर विचार होगा।

गाड़ियों के कलपुर्जों का कोटा

भारत को अपनी गाड़ियों के पार्ट्स अमेरिका भेजने के लिए एक विशेष कोटा (TRQ) मिलेगा। यानी एक तय सीमा तक भारत कम टैक्स देकर ये पार्ट्स अमेरिका भेज सकेगा। बदले में भारत भी अमेरिकी विमानों और उनसे जुड़ी तकनीकों को बेहतर बाजार देगा।

ये भी पढे़ं: India US Trade Deal: क्या भारत ने सच में रूसी तेल खरीदना बंद कर दिया? ट्रंप के दावे पर मॉस्कों ने क्या कहा

India US Bilateral Trade Agreement : कागजी रुकावटों को करेंगे खत्म

दोनों देश व्यापार के बीच आने वाली फालतू की कागजी और तकनीकी रुकावटों (Non-Tariff Barriers) को कम करेंगे। भारत ने अमेरिकी मेडिकल मशीनों और कंप्यूटर से जुड़े सामानों (ICT) के लिए लाइसेंस प्रक्रिया आसान करने का वादा किया है, ताकि अमेरिका से ये चीजें बिना किसी देरी के भारत आ सकें।

India America Trade deal hindi: 500 अरब डॉलर की खरीदारी का लक्ष्य

भारत ने तय किया है कि अगले 5 सालों में वह अमेरिका से लगभग 500 अरब डॉलर का सामान खरीदेगा। इसमें पेट्रोल-गैस (एनर्जी), हवाई जहाज के पार्ट्स, कीमती धातुएं और कोयला जैसी चीजें शामिल हैं। यह कदम दोनों देशों के व्यापारिक संतुलन को बेहतर बनाने के लिए है।

ये भी पढ़ें: India US trade Deal: भारत के कृषि बाजार पर अमेरिका की नजर! आयात बढ़ाने की मांग से देश में बढ़ेगा सियासी टकराव?

हाई-टेक मशीनों पर जोर

भविष्य की जरूरतों को देखते हुए भारत और अमेरिका मिलकर तकनीकी सामानों का व्यापार बढ़ाएंगे। इसमें डेटा सेंटर में इस्तेमाल होने वाली मशीनें और ग्राफ़िक्स प्रोसेसिंग यूनिट्स (GPUs) जैसी आधुनिक तकनीक शामिल हैं। दोनों देश मिलकर नई टेक्नोलॉजी पर काम करने के लिए भी राजी हुए हैं।

India US Trade Tariff: बराबरी का रहेगा समझौता

समझौते में साफ कहा गया है कि यह बराबरी का सौदा होगा। अगर एक देश टैक्स में कोई बदलाव करता है, तो दूसरा देश भी अपनी शर्तों को बदल सकेगा। साथ ही, दोनों देश मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि इस डील का फायदा सिर्फ भारत और अमेरिका को ही मिले, किसी तीसरे देश को नहीं।

  • 'तुम कितना दुनिया को धोखा दोगे, आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओंगे', राज्‍यसभा में बोले पीएम मोदी

    ‘तुम कितना दुनिया को धोखा दोगे, आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओंगे’, राज्‍यसभा में बोले पीएम मोदी

  • PM Modi Rajya Sabha Speech: क्यों खोद रहे मोदी की कब्र? पीएम ने गिनाए 10 कारण, कांग्रेस पर किया करारा वार

    PM Modi Rajya Sabha Speech: क्यों खोद रहे मोदी की कब्र? पीएम ने गिनाए 10 कारण, कांग्रेस पर किया करारा वार

  • Parliament session day 7 Highlights: राज्यसभा में 1 घंटा 35 मिनट बोले पीएम मोदी, नारेबाजी के बाद विपक्ष वॉकआउट

    Parliament session day 7 Highlights: राज्यसभा में 1 घंटा 35 मिनट बोले पीएम मोदी, नारेबाजी के बाद विपक्ष वॉकआउट

  • PM Kisan Samman Nidhi Yojana पर क्या बोले प्रधानमंत्री मोदी, छोटे किसानों के लिए क्यों जरूरी है यह योजना?

    PM Kisan Samman Nidhi Yojana पर क्या बोले प्रधानमंत्री मोदी, छोटे किसानों के लिए क्यों जरूरी है यह योजना?

  • PPC 2026: परीक्षा का तनाव होगा छूमंतर, पीएम मोदी ने छात्रों को सिखाया बैलेंसिंग, गाजियाबाद केस पर क्या बोले?

    PPC 2026: परीक्षा का तनाव होगा छूमंतर, पीएम मोदी ने छात्रों को सिखाया बैलेंसिंग, गाजियाबाद केस पर क्या बोले?

  • PPC 2026: बोर्ड एग्जाम से पहले आज PM मोदी देंगे सफलता का मंत्र, बदल गया फॉर्मेट, कहां देखें लाइव?

    PPC 2026: बोर्ड एग्जाम से पहले आज PM मोदी देंगे सफलता का मंत्र, बदल गया फॉर्मेट, कहां देखें लाइव?

  • PM Modi Speech: Bofors Scandal क्या है? PM मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए किया जिक्र

    PM Modi Speech: Bofors Scandal क्या है? PM मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए किया जिक्र

  • India US trade Deal: भारत के कृषि बाजार पर अमेरिका की नजर! आयात बढ़ाने की मांग से देश में बढ़ेगा सियासी टकराव?

    India US trade Deal: भारत के कृषि बाजार पर अमेरिका की नजर! आयात बढ़ाने की मांग से देश में बढ़ेगा सियासी टकराव?

  • Trump Rx website: कॉपी कैट निकले ट्रंप? PM मोदी की इस योजना को हूबहू अमेरिका में अपने नाम के साथ किया लॉन्च

    Trump Rx website: कॉपी कैट निकले ट्रंप? PM मोदी की इस योजना को हूबहू अमेरिका में अपने नाम के साथ किया लॉन्च

  • US Iran tensions: हमले की तैयारी में अमेरिका? शांति वार्ता के बीच अपने नागरिक को तुरंत ईरान छोड़ने का आदेश

    US Iran tensions: हमले की तैयारी में अमेरिका? शांति वार्ता के बीच अपने नागरिक को तुरंत ईरान छोड़ने का आदेश

  • US Iran Peace Talks: अमेरिका और ईरान के बीच आज मस्कट में निर्णायक वार्ता, किन मुद्दों पर होगी चर्चा?

    US Iran Peace Talks: अमेरिका और ईरान के बीच आज मस्कट में निर्णायक वार्ता, किन मुद्दों पर होगी चर्चा?

  • भारत-अमेरिका ने प्रौद्योगिकी संबंधों को मजबूत करने पर बात की

    भारत-अमेरिका ने प्रौद्योगिकी संबंधों को मजबूत करने पर बात की



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts