World News

Pakistan: जेल से जिंदा बाहर नहीं आएंगे इमरान खान? पुरानी है मुनीर से दुश्मनी, 2018 के एक फैसले में छुपी है वजह | Pakistan-reason-behind-asim-munir-imran-khan-enimity-explain-world-news-hindi

International

oi-Siddharth Purohit

Pakistan की राजनीति में इस समय एक बड़ा सवाल घूम रहा है- क्या पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अब भी सेना प्रमुख आसिम मुनीर के लिए खतरा हैं? इमरान खान पिछले दो साल से ज्यादा समय से जेल में हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट के मुताबिक उनकी एक आंख की 85 प्रतिशत रौशनी चली गई है। बावजूद इसके, उनके खिलाफ आर्मी की यातनाएं और सरकार की बेरुखी, दोनों में कोई कसर नहीं है। इमरान खान और आर्मी चीफ आसिम मुनीर के रिश्ते साल 2018 से ही कड़वे हैं, जिसका बदला अब मुनीर ले रहे हैं।

इमरान बने PM और शुरु हुई अदावत

साल 2018 में इमरान खान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने। शुरुआत में सेना और खान के रिश्ते अच्छे माने जाते थे। उसी साल उन्होंने आसिम मुनीर को ISI का चीफ नियुक्त किया। उस समय यह फैसला सामान्य प्रशासनिक बदलाव की तरह देखा गया।

Pakistan

2018-2019: ISI विवाद और पहली बड़ी दरार

आसिम मुनीर का कार्यकाल ISI प्रमुख के रूप में सिर्फ 8 महीने चला, जो एजेंसी के इतिहास में सबसे छोटा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने खान की पत्नी बुशरा बीबी से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच शुरू की, यहीं से खेल बिगड़ा और इमरान खान नाराज हो गए। बाद में तत्कालीन सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा के दौर में मुनीर को पद से हटाकर गुंजरांवाला में कोर कमांडर बना दिया गया। यह घटना दोनों के बीच व्यक्तिगत और प्रोफेशनल टकराव की शुरुआत मानी जाती है।

2022: मुनीर का इशारा अविश्वास प्रस्ताव

समय के साथ सेना और इमरान खान के रिश्ते खराब होते गए। 2022 में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए खान को प्रधानमंत्री पद से हटा दिया गया। खान और उनके समर्थकों ने इसके लिए आर्मी लीडरशिप को जिम्मेदार ठहराया। यहीं से इन दोनों के बीच की अदावत खुलकर बाहर आने लगी।

सेना के खिलाफ इमरान का मोर्चा

पद से हटने के बाद इमरान खान ने अपने भाषणों में सीधे सेवारत जनरलों के नाम लेने शुरू कर दिए। उन्होंने आसिम मुनीर पर PTI को ‘कुचलने की कोशिश’ करने का आरोप लगाया। यह पाकिस्तान की राजनीति में असामान्य था, क्योंकि आमतौर पर नेता सीधे सेना प्रमुखों का नाम नहीं लेते।

नवंबर 2022: आसिम मुनीर का कमबैक

नवंबर 2022 में आसिम मुनीर पाकिस्तान के सेना प्रमुख बने। उस समय वे पाकिस्तान आर्मी के नाम पर सामान बेचने वाली और व्यापार करने वाली फौजी फाउंडेशन के चीफ थे, जिस पर पूर्व प्रधानमंत्री खुले आरोप लगा रहे थे। इससे दोनों के बीच तनाव और बढ़ गया। मुनीर इमरान पर शिकंजा कसते चले गए। कुछ ही समय में इमरान के कई पुराने मामलों को खोला गया जिसमें तोशाखाना सबके सामने आ गया। इसमें इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीवी पर सरकारी पैसे से गहने खरीदने के आरोप लगे। मुनीर ने इसी के सहारे उन्हें कसना शुरू किया, मामला दर्ज हुआ और उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी।

9 मई 2023: कैद में कप्तान

9 मई 2023 को इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों ने छावनी इलाकों में प्रदर्शन किया। रावलपिंडी में सेना मुख्यालय के गेट तोड़े गए और लाहौर में एक वरिष्ठ जनरल के घर पर हमला हुआ। आसिम मुनीर ने इस दिन को पाकिस्तान के इतिहास का ‘काला दिन’ कहा। सेना के लिए यह सीधी चुनौती थी।

लिहाजा बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां हुईं और कुछ प्रदर्शनकारियों पर सैन्य अदालतों में मुकदमे चले। अगस्त 2023 तक इमरान खान खुद भी जेल चले गए। जेल में रहते हुए भी उन्होंने अक्टूबर 2023 में कहा था कि पाकिस्तान ‘कठोर राज्य’ बन रहा है और ‘आसिम कानून’ लोकतांत्रिक संस्थानों को दबा रहा है।

जेल में एकांत और मुलाकात विवाद

खान ने आरोप लगाया कि उन्हें पूरी तरह एकांत में रखा गया है। उनके सहयोगियों ने दावा किया कि परिवार और वकीलों को मिलने नहीं दिया गया। इमरान के बच्चों को पाकिस्तान आने के लिए वीजा भी नहीं दिया जा रहा है। अकेले में रहकर उनकी मानसिक स्थिति पर भी बुरा असर पड़ा है। यहां से ‘राजनीतिक कैदी’ वाला नैरेटिव और मजबूत हुआ। इसके बाद नवंबर 2025 में 27वां संवैधानिक संशोधन पारित हुआ। अनुच्छेद 243 में बदलाव कर आसिम मुनीर को चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज बनाया गया और उन्हें आजीवन इस पद पर रहने की इजाजत दी गई। एक्सपर्ट्स ने इसे साइलेंट तख्तापलट बताया।

नवंबर 2025: मौत की अफवाह और बढ़ती बेचैनी

नवंबर 2025 में एक अफगान समाचार आउटलेट ने दावा किया कि इमरान खान की हिरासत में मौत हो गई है। उस समय खान को चार सप्ताह से किसी ने नहीं देखा था। अदालत के साप्ताहिक मुलाकात आदेश का भी पालन नहीं हुआ था। सरकार की चुप्पी ने हालात और तनावपूर्ण बना दिए। अडियाला जेल के बाहर हजारों समर्थक इकट्ठा हुए और खान के जिंदा होने का सबूत मांगा। हालांकि ये खबर बाद में अफवाह निकली, लेकिन इमरान की जेल में हालत बदतर है और वे अपनी एक आंख भी लगभग खो चुके हैं।

2026: गर्त में जाता पाकिस्तान

2026 तक आते-आते यह साफ हो गया कि यह लड़ाई सिर्फ दो व्यक्तियों के बीच नहीं है। एक तरफ राज्य की ताकत है, दूसरी तरफ जनता का समर्थन। इमरान खान का लंबा अलगाव, उनके स्वास्थ्य को लेकर अस्पष्टता, और सेना की बढ़ती शक्तियों ने पारदर्शिता और लोकतंत्र पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

आज पाकिस्तान आर्थिक दबाव, आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों और क्षेत्रीय बदलावों का सामना कर रहा है। ऐसे समय में देश के सबसे ताकतवर सैन्य नेता और सबसे लोकप्रिय राजनीतिक चेहरे के बीच यह अनसुलझा टकराव राष्ट्रीय अनिश्चितता को और बढ़ा रहा है। यह कहानी 2018 में शुरू हुई थी, लेकिन 2026 तक यह पाकिस्तान की राजनीति का सबसे बड़ा सत्ता संघर्ष बन चुकी है। ऐसे ही तमाम कारण पाकिस्तान को गर्त में ले जा रहे हैं।

इस एक्सप्लेनर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

  • क्रिकेट जगत में मचा हड़कंप, पाकिस्तानी क्रिकेटर की एक्स-वाइफ का खुलासा, कहा- मेरा पति एक हत्यारा है

    क्रिकेट जगत में मचा हड़कंप, पाकिस्तानी क्रिकेटर की एक्स-वाइफ का खुलासा, कहा- मेरा पति एक हत्यारा है

  • Imran Khan के लिए ढाल बने भारतीय दिग्गज, सुनील गावस्कर-कपिल देव ने पाकिस्तान सरकार से की खास अपील

    Imran Khan के लिए ढाल बने भारतीय दिग्गज, सुनील गावस्कर-कपिल देव ने पाकिस्तान सरकार से की खास अपील

  • Pakistan: भुखमरी के बीच Maryam Nawaz ने खरीदा 1000 करोड़ का लग्जरी जेट, सोने से लेकर लाउंज तक 10 खासियत

    Pakistan: भुखमरी के बीच Maryam Nawaz ने खरीदा 1000 करोड़ का लग्जरी जेट, सोने से लेकर लाउंज तक 10 खासियत

  • PAK vs NAM: वर्ल्ड कप से बाहर होगा पाकिस्तान? भारत से हार के बाद बिगड़ा समीकरण, इस टीम की चमकेगी किस्मत!

    PAK vs NAM: वर्ल्ड कप से बाहर होगा पाकिस्तान? भारत से हार के बाद बिगड़ा समीकरण, इस टीम की चमकेगी किस्मत!

  • शोएब मलिक के बाद अब इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने की दूसरी शादी, पहली पत्नी ने वीडियो शेयर कर खोल दी सारी पोल

    शोएब मलिक के बाद अब इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने की दूसरी शादी, पहली पत्नी ने वीडियो शेयर कर खोल दी सारी पोल

  • Gujarat News: गुजरात में बड़ी ड्रग्स तस्करी नाकाम, कोस्ट गार्ड और ATS ने 2 पाकिस्तानी किए गिरफ्तार!

    Gujarat News: गुजरात में बड़ी ड्रग्स तस्करी नाकाम, कोस्ट गार्ड और ATS ने 2 पाकिस्तानी किए गिरफ्तार!

  • Seema Haider छठीं बार बनीं मां, 11 महीने में दूसरे बच्‍चे को दिया जन्‍म, बेटा हुआ या बेटी?

    Seema Haider छठीं बार बनीं मां, 11 महीने में दूसरे बच्‍चे को दिया जन्‍म, बेटा हुआ या बेटी?

  • Video: पूर्व पाकिस्तानी PM की बलूचों ने विदेशी जमीन पर उतारी 'पतलून’! गिड़गिड़ाकर कही ये बात

    Video: पूर्व पाकिस्तानी PM की बलूचों ने विदेशी जमीन पर उतारी ‘पतलून’! गिड़गिड़ाकर कही ये बात

  • Gold Silver Price: चांदी फिर अचानक 9000 हुई सस्ती, सोना भी लुढ़का, अब क्या है गोल्ड-सिल्वर का लेटेस्ट रेट

    Gold Silver Price: चांदी फिर अचानक 9000 हुई सस्ती, सोना भी लुढ़का, अब क्या है गोल्ड-सिल्वर का लेटेस्ट रेट

  • Rajpal Yadav: 'मैं रोया-गिड़गिड़ाया लेकिन,' राजपाल यादव को कर्ज देने वाले बिजनेसमैन ने तोड़ी चुप्पी

    Rajpal Yadav: ‘मैं रोया-गिड़गिड़ाया लेकिन,’ राजपाल यादव को कर्ज देने वाले बिजनेसमैन ने तोड़ी चुप्पी

  • Today Gold Price in Jaipur: सोने की कीमतों में आई भारी गिरावट, पिंक सिटी में कितना है 22k-24k गोल्ड का रेट?

    Today Gold Price in Jaipur: सोने की कीमतों में आई भारी गिरावट, पिंक सिटी में कितना है 22k-24k गोल्ड का रेट?

  • कौन हैं हल्दीराम परिवार की नई बहू केनिशा पालीवाल? क्या करती हैं काम? 90000 करोड़ है ससुराल वालों की संपत्ति

    कौन हैं हल्दीराम परिवार की नई बहू केनिशा पालीवाल? क्या करती हैं काम? 90000 करोड़ है ससुराल वालों की संपत्ति

  • PM Kisan Yojana: कब आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त, कब जारी होगा पैसा-कैसे चेक करें स्टेटस?

    PM Kisan Yojana: कब आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त, कब जारी होगा पैसा-कैसे चेक करें स्टेटस?

  • क्रिकेट जगत में मचा हड़कंप, पाकिस्तानी क्रिकेटर की एक्स-वाइफ का खुलासा, कहा- मेरा पति एक हत्यारा है

    क्रिकेट जगत में मचा हड़कंप, पाकिस्तानी क्रिकेटर की एक्स-वाइफ का खुलासा, कहा- मेरा पति एक हत्यारा है

  • Sidharth Malhotra Father Dies Reason: सिद्धार्थ के पिता की मौत की क्या वजह? किया दिल छू लेने वाला ये पोस्ट

    Sidharth Malhotra Father Dies Reason: सिद्धार्थ के पिता की मौत की क्या वजह? किया दिल छू लेने वाला ये पोस्ट

What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts