World News

Pakistan: भुखमरी के बीच Maryam Nawaz ने खरीदा 1000 करोड़ का लग्जरी जेट, सोने से लेकर लाउंज तक 10 खासियत | Pakistan-maryam-nawaz-gulfstream-g500-private-jet-controversy-world-news-hindi

International

oi-Siddharth Purohit

Pakistan में जहां एक तरफ जनता दो वक्त की रोटी के लिए जद्दोजहद कर रही है तो वहीं दूसरी ओर नेता अपने ऐशो-आराम और सुख-सुविधाओं पर पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं। इसी बीच पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री और शहबाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज (Maryam Nawaz Sharif) पर एक बार फिर सरकारी पैसों से अपने शौक पूरे करने का आरोप लग रहे हैं, वजह है उनका नया Gulfstream G500 बिजनेस क्लास प्राइवेट जेट।

मामले को दबाने की कोशिश

पंजाब सरकार द्वारा एक हाई-प्रोफाइल गल्फस्ट्रीम बिजनेस जेट खरीदने की इस खबर ने पाकिस्तान में सियासी और आर्थिक बहस छेड़ दी है। मामला तब और गर्म हुआ जब एक आधिकारिक नौकरी विज्ञापन सामने आया, जिसमें खास तौर पर इसी विमान के लिए प्रशिक्षित पायलट की मांग की गई थी। दिलचस्प बात यह है कि सरकार ने इस खरीद को लेकर अब तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है, मतलब मामला खूब छुपाने की कोशिश की गई।

Pakistan

PTI

सोने-खाने के लिए एरिया, एंटरटेनमेंट लाउंज की व्यवस्था

गल्फस्ट्रीम की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक ये एक 19 लोगों को ले जाने में सक्षम बिजनेस क्लास जेट है। जिसके अंदर आम सीटे नहीं बल्कि लग्जरी सोफे लगे हैं। साथ ही इसमें यात्रियों के खाने पीने के लिए अच्छी खासा डायनिंग स्पेस है। साथ ही, 8 लोगों के आराम करने या सोने तक की व्यवस्था है। इसमें इतना स्पेस है कि एंटरटेनमेंट के लिए लाउंज भी बनाया जा सकता है। ये विमान एक बार में तकरीबन 8300 किलोमीटर की यात्रा बिना रुके पूरी कर सकता है, जिसमें यात्रियों को थकान भी कम ही महसूस होगी। इसमें दो बड़े दीवान हैं और 100 प्रतिशत फ्रैश एयर सिस्टम भी है। भारत में इसी विमान का अपग्रेड वर्जन Gulfsteam G650 कारोबारी लक्ष्मी मित्तल के पास भी है।

1. 19 सीटर जेट
2. डायनिंग एयरिया
3. 8 लोगों के सोने की जगह
4. पर्सनल लाउंज
5. गद्दीदार सोफा
6. डबल इंजन
7. 8300 किमी का वन-गो सफर
8. 2 बड़े दीवान
9. 0.925 मैक की रफ्तार
10. 100% फ्रैश एयर सिस्टम

कैसे हुआ खुलासा?

ओपन-सोर्स एविएशन ट्रैकिंग करने वाले लोगों ने X पर दावा किया कि पंजाब सरकार ने 2019 में बना Gulfstream GVII-G500 विमान खरीदा है। यह लॉन्ग-रेंज लग्जरी जेट आमतौर पर राष्ट्राध्यक्षों, अरबपतियों, बिजनेस क्लास लोगों और बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों के बड़े अधिकारियों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। बताया गया कि इस विमान का मैन्युफैक्चरर सीरियल नंबर 72022 है और यह पहले अमेरिका में N144S के नाम से रजिस्टर्ड था।

A new Gulfstream G500 worth nearly Rs10 billion has reportedly been purchased for Punjab CM Maryam Nawaz.

While people struggle with inflation, the rulers upgrade their wings. Priorities speak louder than words. ✈️💸 pic.twitter.com/wrMdEfqzDM

— Ihtisham Ul Haq (@iihtishamm) February 18, 2026 “>

कितने का आता है Gulfstream G500?

इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के अनुसार इस विमान की कीमत $38 मिलियन से $42 मिलियन के बीच है। पाकिस्तानी रुपये में यह करीब 1064 करोड़ से 1176 करोड़ भारतीय रुपये के आसपास बैठती है। कीमत विमान के कॉन्फ़िगरेशन और मेंटेनेंस की स्थिति पर निर्भर करती है। इसके लिए नवंबर 2025 में S&GAD ने BS-19 लेवल के पायलट की भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला। इसमें साफ लिखा गया था कि Hawker 400XP या Gulfstream G-500 पर टाइप-रेटेड पायलट को प्राथमिकता दी जाएगी।

आसान भषा में कहें तो इतनी स्पेसिफिक डिमांड तब तक नहीं की जाती, जब तक विमान पहले से ऑपरेशन में न हो या जल्द शामिल न किया जाने वाला हो। एक कमर्शियल पायलट ने कहा, ‘आप G500-रेटेड पायलट तब तक नहीं ढूंढते, जब तक विमान उड़ नहीं रहा हो – या उड़ान भरने वाला न हो।’

45% गरीबी रेखा में, मरियम की मौज

पूर्व वित्त मंत्री मिफ्ता इस्माइल ने X पर पोस्ट करते हुए इस खरीद को हालिया ईंधन कीमत बढ़ोतरी से जोड़ा। उन्होंने लिखा कि जब आम लोगों से बलिदान मांगा जा रहा है, तब VIP लक्जरी जेट में उड़ान भरने की तैयारी कर रहे हैं। सिंध के पूर्व राज्यपाल मुहम्मद जुबैर ने भी इसे ‘1000 करोड़ से अधिक का खूबसूरत विमान’ बताया। उन्होंने सवाल किया कि जब 45% लोग गरीबी रेखा से नीचे हैं और बेरोजगारी रिकॉर्ड स्तर पर है, तो क्या यह लग्जरी सही है?

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

  • क्रिकेट जगत में मचा हड़कंप, पाकिस्तानी क्रिकेटर की एक्स-वाइफ का खुलासा, कहा- मेरा पति एक हत्यारा है

    क्रिकेट जगत में मचा हड़कंप, पाकिस्तानी क्रिकेटर की एक्स-वाइफ का खुलासा, कहा- मेरा पति एक हत्यारा है

  • PAK vs NAM: वर्ल्ड कप से बाहर होगा पाकिस्तान? भारत से हार के बाद बिगड़ा समीकरण, इस टीम की चमकेगी किस्मत!

    PAK vs NAM: वर्ल्ड कप से बाहर होगा पाकिस्तान? भारत से हार के बाद बिगड़ा समीकरण, इस टीम की चमकेगी किस्मत!

  • शोएब मलिक के बाद अब इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने की दूसरी शादी, पहली पत्नी ने वीडियो शेयर कर खोल दी सारी पोल

    शोएब मलिक के बाद अब इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने की दूसरी शादी, पहली पत्नी ने वीडियो शेयर कर खोल दी सारी पोल

  • Gujarat News: गुजरात में बड़ी ड्रग्स तस्करी नाकाम, कोस्ट गार्ड और ATS ने 2 पाकिस्तानी किए गिरफ्तार!

    Gujarat News: गुजरात में बड़ी ड्रग्स तस्करी नाकाम, कोस्ट गार्ड और ATS ने 2 पाकिस्तानी किए गिरफ्तार!

  • Seema Haider छठीं बार बनीं मां, 11 महीने में दूसरे बच्‍चे को दिया जन्‍म, बेटा हुआ या बेटी?

    Seema Haider छठीं बार बनीं मां, 11 महीने में दूसरे बच्‍चे को दिया जन्‍म, बेटा हुआ या बेटी?

  • Video: पूर्व पाकिस्तानी PM की बलूचों ने विदेशी जमीन पर उतारी 'पतलून’! गिड़गिड़ाकर कही ये बात

    Video: पूर्व पाकिस्तानी PM की बलूचों ने विदेशी जमीन पर उतारी ‘पतलून’! गिड़गिड़ाकर कही ये बात

  • Gold Silver Price: चांदी फिर अचानक 9000 हुई सस्ती, सोना भी लुढ़का, अब क्या है गोल्ड-सिल्वर का लेटेस्ट रेट

    Gold Silver Price: चांदी फिर अचानक 9000 हुई सस्ती, सोना भी लुढ़का, अब क्या है गोल्ड-सिल्वर का लेटेस्ट रेट

  • Rajpal Yadav: 'मैं रोया-गिड़गिड़ाया लेकिन,' राजपाल यादव को कर्ज देने वाले बिजनेसमैन ने तोड़ी चुप्पी

    Rajpal Yadav: ‘मैं रोया-गिड़गिड़ाया लेकिन,’ राजपाल यादव को कर्ज देने वाले बिजनेसमैन ने तोड़ी चुप्पी

  • Today Gold Price in Jaipur: सोने की कीमतों में आई भारी गिरावट, पिंक सिटी में कितना है 22k-24k गोल्ड का रेट?

    Today Gold Price in Jaipur: सोने की कीमतों में आई भारी गिरावट, पिंक सिटी में कितना है 22k-24k गोल्ड का रेट?

  • कौन हैं हल्दीराम परिवार की नई बहू केनिशा पालीवाल? क्या करती हैं काम? 90000 करोड़ है ससुराल वालों की संपत्ति

    कौन हैं हल्दीराम परिवार की नई बहू केनिशा पालीवाल? क्या करती हैं काम? 90000 करोड़ है ससुराल वालों की संपत्ति

  • PM Kisan Yojana: कब आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त, कब जारी होगा पैसा-कैसे चेक करें स्टेटस?

    PM Kisan Yojana: कब आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त, कब जारी होगा पैसा-कैसे चेक करें स्टेटस?

  • क्रिकेट जगत में मचा हड़कंप, पाकिस्तानी क्रिकेटर की एक्स-वाइफ का खुलासा, कहा- मेरा पति एक हत्यारा है

    क्रिकेट जगत में मचा हड़कंप, पाकिस्तानी क्रिकेटर की एक्स-वाइफ का खुलासा, कहा- मेरा पति एक हत्यारा है

  • Sidharth Malhotra Father Dies Reason: सिद्धार्थ के पिता की मौत की क्या वजह? किया दिल छू लेने वाला ये पोस्ट

    Sidharth Malhotra Father Dies Reason: सिद्धार्थ के पिता की मौत की क्या वजह? किया दिल छू लेने वाला ये पोस्ट

  • Love Story: Salim Khan के लिए हिंदू से मुस्लिम बनीं सलमा-4 बच्चे पैदा कर हेलेन पर आया दिल, Salman का रोल क्या?

    Love Story: Salim Khan के लिए हिंदू से मुस्लिम बनीं सलमा-4 बच्चे पैदा कर हेलेन पर आया दिल, Salman का रोल क्या?

  • Nitish Bharadwaj: 'तो हम शादीशुदा होते', दो शादी करने वाले महाभारत के 'कृष्ण' करते थे द्रौपदी से प्यार?

    Nitish Bharadwaj: ‘तो हम शादीशुदा होते’, दो शादी करने वाले महाभारत के ‘कृष्ण’ करते थे द्रौपदी से प्यार?



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts