World News

Ukraine Submarine Attack: यूक्रेन का दावा, पहली बार समुद्र के नीचे से वार, रूसी सबमरीन पर अंडरवॉटर ड्रोन अटैक | Ukraine Claims First-Ever Underwater Drone attack on Russian Submarine Black Sea latest news in hindi

International

oi-Puja Yadav


Ukraine
Russia
War:

यूक्रेन
और
रूस
के
बीच
चल
रहे
युद्ध
में
समुद्री
मोर्चे
पर
एक
बड़ा
और
चौंकाने
वाली
घटना
सामने
आई
है।
यूक्रेन
की
सुरक्षा
एजेंसी
(SBU)
ने
दावा
किया
है
कि
उसने
पहली
बार
अंडरवॉटर
ड्रोन
की
मदद
से
रूस
की
एक
पनडुब्बी
को
तबाह
कर
दिया
है।

इस
पनडुब्बी
का
इस्तेमाल
यूक्रेन
पर
क्रूज़
मिसाइल
हमलों
के
लिए
किया
जाता
था।
यूक्रेनी
अधिकारियों
का
कहना
है
कि
यह
आधुनिक
युद्ध
के
इतिहास
में
पहली
ऐसी
घटना
है,
जब
किसी
अंडरवॉटर
ड्रोन
ने
सीधे
दुश्मन
की
पनडुब्बी
को
निशाना
बनाया।

ukraine-claims-first-ever-underwater-drone-attack-on-russian-submarine

Ukraine
Submarine
Attack:
नोवोरोसिस्क
बंदरगाह
पर
हमला

रॉयटर्स
की
रिपोर्ट
के
मुताबिक,
यह
हमला
रूस
के
नोवोरोसिस्क
बंदरगाह
पर
किया
गया।
यह
बंदरगाह
रूस
का
सबसे
अहम
ब्लैक
सी
नौसैनिक
अड्डा
माना
जाता
है।
क्रीमिया
में
लगातार
यूक्रेनी
हमलों
के
बाद
रूस
ने
अपने
कई
युद्धपोत
और
पनडुब्बियां
यहीं
स्थानांतरित
कर
दी
थीं।

यूक्रेन
की
सुरक्षा
सेवा
ने
बताया
कि
“सब
सी
बेबी”
(Sub
Sea
Baby)
नाम
के
अंडरवॉटर
ड्रोन
का
इस्तेमाल
कर
यह
हमला
किया
गया।
SBU
के
बयान
में
कहा
गया,
“यूक्रेन
पर
कालिब्र
क्रूज़
मिसाइल
दागने
वाली
रूसी
पनडुब्बी
को
हमारे
अंडरवॉटर
ड्रोन
ने
उड़ा
दिया
है।”

घाट
पर
खड़ी
पनडुब्बी
बनी
निशाना

SBU
के
अनुसार,
रूसी
पनडुब्बी
उस
वक्त
बंदरगाह
पर
घाट
के
पास
खड़ी
थी।
यूक्रेनी
एजेंसी
ने
एक
वीडियो
भी
जारी
किया
है,
जिसमें
पानी
से
जोरदार
विस्फोट
होते
हुए
देखा
जा
सकता
है।
विस्फोट
उसी
जगह
के
पास
हुआ,
जहां
पनडुब्बी
और
अन्य
जहाज
खड़े
थे।

यूक्रेन
के
राष्ट्रपति
वोलोदिमीर
जेलेंस्की
के
सलाहकार
अलेक्जेंडर
कामिशिन
ने
सोशल
मीडिया
पर
लिखा
कि
यह
“इतिहास
में
पहली
बार
है
जब
किसी
अंडरवॉटर
ड्रोन
ने
एक
पनडुब्बी
को
निष्क्रिय
किया
है।”

400
मिलियन
डॉलर
की
पनडुब्बी
को
नुकसान
का
दावा

यूक्रेनी
अधिकारियों
के
मुताबिक,
जिस
पनडुब्बी
पर
हमला
हुआ,
वह
वरशाव्यांका-क्लास
यानी
किलो-क्लास
डीजल-इलेक्ट्रिक
पनडुब्बी
थी।
यह
पनडुब्बी
कम
से
कम
चार
कालिब्र
क्रूज़
मिसाइल
ले
जाने
में
सक्षम
होती
है।
रूस
इन
मिसाइलों
का
इस्तेमाल
यूक्रेन
के
शहरों,
बिजलीघरों
और
अन्य
अहम
ढांचों
पर
हमले
में
करता
रहा
है।

SBU
का
दावा
है
कि
इस
पनडुब्बी
की
कीमत
करीब
40
करोड़
डॉलर
है
और
उसे
गंभीर
नुकसान
पहुंचा
है।
अंतरराष्ट्रीय
प्रतिबंधों
के
चलते
रूस
के
लिए
नई
पनडुब्बी
बनाना
आसान
नहीं
होगा
और
इसकी
लागत
50
करोड़
डॉलर
तक
पहुंच
सकती
है।
यूक्रेनी
सुरक्षा
एजेंसी
ने
यह
भी
बताया
कि
“सब
सी
बेबी”
अंडरवॉटर
ड्रोन
का
इस्तेमाल
पहले
रूस
के
‘शैडो
फ्लीट’
से
जुड़े
तेल
टैंकरों
के
खिलाफ
भी
किया
जा
चुका
है।

नौसैनिक
युद्ध
में
बड़ा
बदलाव?

यूक्रेन
के
पास
रूस
जैसी
बड़ी
नौसेना
नहीं
है,
लेकिन
उसने
ड्रोन
और
मिसाइलों
के
जरिए
रूस
के
ब्लैक
सी
फ्लीट
को
लगातार
नुकसान
पहुंचाया
है।
इन्हीं
हमलों
के
कारण
रूस
को
क्रीमिया
के
सेवस्तोपोल
से
अपने
कई
जहाज
हटाने
पड़े
थे।
यूक्रेनी
नौसेना
के
प्रवक्ता
दिमित्रो
प्लेतेंचुक
ने
कहा
कि
पनडुब्बी
जैसे
बेहद
सुरक्षित
और
कठिन
लक्ष्य
को
निशाना
बनाना
समुद्री
युद्ध
में
एक
“टर्निंग
पॉइंट”
हो
सकता
है।

उनके
मुताबिक,
पनडुब्बी
की
मरम्मत
करना
बहुत
मुश्किल
होगा,
क्योंकि
इसके
लिए
उसे
पानी
से
बाहर
निकालना
पड़ेगा,
जिससे
वह
दोबारा
हमलों
के
खतरे
में
रहेगी।
यूक्रेनी
अधिकारियों
का
कहना
है
कि
नोवोरोसिस्क
में
तैनात
रूस
की
चार
पनडुब्बियों
में
से
एक
अब
निष्क्रिय
हो
चुकी
है,
जिनमें
से
तीन
कालिब्र
मिसाइल
ले
जाने
में
सक्षम
थीं।

रूस
ने
आरोपों
से
इनकार
किया

हालांकि
रूस
ने
यूक्रेन
के
सभी
दावों
को
खारिज
कर
दिया
है।
रूसी
सरकारी
मीडिया
के
अनुसार,
ब्लैक
सी
फ्लीट
ने
कहा
है
कि
नोवोरोसिस्क
नौसैनिक
अड्डे
पर
किसी
भी
जहाज
या
पनडुब्बी
को
नुकसान
नहीं
हुआ
है
और
सभी
गतिविधियां
सामान्य
रूप
से
चल
रही
हैं।
फिर
भी,
अगर
यूक्रेन
का
दावा
सही
साबित
होता
है,
तो
यह
घटना
रूस-यूक्रेन
युद्ध
ही
नहीं,
बल्कि
भविष्य
के
नौसैनिक
युद्धों
के
लिए
भी
एक
बड़ा
संकेत
मानी
जाएगी।
अंडरवॉटर
ड्रोन
के
जरिए
पनडुब्बी
को
निशाना
बनाना
यह
दिखाता
है
कि
आधुनिक
युद्ध
में
तकनीक
किस
तरह
ताकत
के
संतुलन
को
बदल
सकती
है।

  • Nitin Nabin Caste: किस जाति से हैं नितिन नबीन, जो बने BJP के कार्यकारी अध्यक्ष, फैमिली से राजनीति तक की कहानी

    Nitin Nabin Caste: किस जाति से हैं नितिन नबीन, जो बने BJP के कार्यकारी अध्यक्ष, फैमिली से राजनीति तक की कहानी

  • सानिया की बद्दुआ से जलकर राख हुई सना-शोएब की जोड़ी? क्रिकेटर के कदम से हिल गया पूरा पाकिस्तान!

    सानिया की बद्दुआ से जलकर राख हुई सना-शोएब की जोड़ी? क्रिकेटर के कदम से हिल गया पूरा पाकिस्तान!

  • Nitin Nabin Net Worth: BJP के नए कार्यकारी अध्‍यक्ष नितिन नबीन के नाम हैं 7 बैंक अकाउंट,संपत्ति उड़ा देगी होश

    Nitin Nabin Net Worth: BJP के नए कार्यकारी अध्‍यक्ष नितिन नबीन के नाम हैं 7 बैंक अकाउंट,संपत्ति उड़ा देगी होश

  • Bengaluru Weather: बेंगलुरू में शीतलहर से बढ़ी ठंड, 14 °C डिग्री पहुंचा तापमान, कब तक पड़ेगी कड़ाके की सर्दी?

    Bengaluru Weather: बेंगलुरू में शीतलहर से बढ़ी ठंड, 14 °C डिग्री पहुंचा तापमान, कब तक पड़ेगी कड़ाके की सर्दी?

  • Pankaj Chaudhary: बेटी श्रुति पर जान छिड़कते हैं पंकज चौधरी, मां ने कही दिल छू लेने वाली बात

    Pankaj Chaudhary: बेटी श्रुति पर जान छिड़कते हैं पंकज चौधरी, मां ने कही दिल छू लेने वाली बात

  • Love Story: यूपी की ये खूबसूरत IPS है अब हरियाणा की बहू, जानिए कहां हुए थे IAS पति से नैना चार?

    Love Story: यूपी की ये खूबसूरत IPS है अब हरियाणा की बहू, जानिए कहां हुए थे IAS पति से नैना चार?

  • Lionel Messi Love Story: एक मौत ने सब कुछ बदल दिया! प्यार में टूट चुका था करोड़ों युवाओं का स्टार मेसी

    Lionel Messi Love Story: एक मौत ने सब कुछ बदल दिया! प्यार में टूट चुका था करोड़ों युवाओं का स्टार मेसी

  •  Aaj Ka Rashifal: मेष वाले रहेंगे खुश,कर्क वाले रखें भावनाओं पर काबू, जानें बाकी राशियों का हाल

    Aaj Ka Rashifal: मेष वाले रहेंगे खुश,कर्क वाले रखें भावनाओं पर काबू, जानें बाकी राशियों का हाल

  • 'मुझे शारीरिक जरूरतें पूरी करनी है', विनोद खन्ना ने क्यों कही थी ऐसी बात? महिलाओं पर दिया था ऐसा बयान

    ‘मुझे शारीरिक जरूरतें पूरी करनी है’, विनोद खन्ना ने क्यों कही थी ऐसी बात? महिलाओं पर दिया था ऐसा बयान

  • Subhashree Ganguly: कौन हैं सुभाश्री गांगुली? Messi के साथ तस्वीर देख क्यों गुस्सा हुए लोग? ममता से है कनेक्शन

    Subhashree Ganguly: कौन हैं सुभाश्री गांगुली? Messi के साथ तस्वीर देख क्यों गुस्सा हुए लोग? ममता से है कनेक्शन

  • Explainer: क्या योगी को साइडलाइन कर पंकज चौधरी को बनाया गया UP BJP अध्यक्ष? 2027 में खेल बदलेंगे मोदी-शाह!

    Explainer: क्या योगी को साइडलाइन कर पंकज चौधरी को बनाया गया UP BJP अध्यक्ष? 2027 में खेल बदलेंगे मोदी-शाह!

  • Pankaj chaudhary Salary: यूपी BJP अध्यक्ष पंकज चौधरी की कितनी होगी कमाई? सैलरी और पेंशन का पूरा हिसाब

    Pankaj chaudhary Salary: यूपी BJP अध्यक्ष पंकज चौधरी की कितनी होगी कमाई? सैलरी और पेंशन का पूरा हिसाब

  • Gold Rate: दिसंबर के दूसरे हफ्ते में सोना-चांदी के दाम में रिकॉर्ड उछाल, अब इतनी है आपके शहर में कीमत

    Gold Rate: दिसंबर के दूसरे हफ्ते में सोना-चांदी के दाम में रिकॉर्ड उछाल, अब इतनी है आपके शहर में कीमत

  • School Closed Tomorrow: दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण का स्तर, क्या सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज?

    School Closed Tomorrow: दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण का स्तर, क्या सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज?

  • Bride Video Viral: फेरों से पहले दूल्हे ने की ऐसी डिमांड, दुल्हन ने दिया चौंकाने वाला झटका! बैरंग लौटी बारात

    Bride Video Viral: फेरों से पहले दूल्हे ने की ऐसी डिमांड, दुल्हन ने दिया चौंकाने वाला झटका! बैरंग लौटी बारात

What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts