कभी नहीं देखा होगा ऐसा नजाराImage Credit source: X/@NatureChapter
मगरमच्छ और अजगर दोनों की ही गिनती खतरनाक शिकारियों में होती है, जो हिरण जैसे बड़े जानवरों को भी आसानी से अपना शिकार बना लेते हैं. इसीलिए इन दोनों शिकारियों से जितना दूर हो सके, उतना दूर रहना ही सेफ होता है. हालांकि कई बार कुछ शिकार इनके चंगुल में फंस ही जाते हैं और फिर जान से हाथ धो देते हैं. ऐसे ही एक शिकार का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. दरअसल, वीडियो में एक मगरमच्छ अजगर का शिकार करता नजर आता है, लेकिन फिर वो खुद ही उलझन में पड़ गया कि आखिर उसे खाए कैसे.
वीडियो में आप देख सकते हैं कि तालाब किनारे एक बड़े से मगरमच्छ ने कैसे अपने जबड़ों में अजगर को दबाया हुआ है. उसका शरीर पूरी तरह निश्चल पड़ा है, जिससे साफ पता चलता है कि उसकी मौत हो चुकी है. मगरमच्छ ने जिसका शिकार किया है, वो एक ‘वॉटर पाइथन’ यानी पानी में रहने वाला अजगर है, जो उसके हत्थे चढ़ गया. हालांकि अब मगरमच्छ के लिए बड़ी मुश्किल ये हो गई कि वो उसे कैसे खाए. वो शिकार को काटने की कोशिश करता है, लेकिन काट नहीं पाता और अजगर इतना लंबा भी था कि उसे समझ ही नहीं आ रहा था कि उसे खाया कैसे जाता है.
‘सांपों को निगलना आसान नहीं होता’
इस चौंका देने वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @NatureChapter नाम की आईडी से शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा है, ‘अब क्या..उसने उसे पकड़ लिया. उसने उसे मार डाला और अब उसे समझ नहीं आ रहा कि उसे कैसे खाए. जब आप अपने हाथों का इस्तेमाल नहीं कर सकते, तो सांपों को निगलना आसान नहीं होता’.
महज 55 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 30 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि सैकड़ों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. किसी ने लिखा है, ‘मगरमच्छ ने शिकार तो किया, लेकिन बेचारा उसे खा नहीं पाया’, तो किसी ने कहा कि ‘अजगर को खाना इतना आसान नहीं होता’. वहीं कुछ यूजर्स ने इस वीडियो को ‘प्रकृति का विचित्र संतुलन’ बताया है, जहां सबसे ताकतवर शिकारी भी कभी-कभी असमंजस में पड़ जाता है.
यहां देखें वीडियो
Now what..
He caught it. He killed it. And now he cant figure out how to eat it.
Snakes arent easy to swallow when you cant use your hands 😂
🐍🐊
Saltwater Crocodile with a Water Python
Northern Territory
Austra pic.twitter.com/Tt42GVarYf— Nature Chapter (@NatureChapter) October 20, 2025

























