viral

Viral: ईंट उठाने का ये Jugaad आपको चौंका देगा, वीडियो देख लोग बोले- अमेरिका क्या कहता था..!

जुगाड़ का अनोखा वीडियो हुआ वायरल

भारत की पहचान केवल अपनी संस्कृति और परंपराओं से ही नहीं, बल्कि यहां के लोगों की अनोखी सोच और जुगाड़ से भी होती है. हमारे देश में जब कोई सुविधा या तकनीक आसानी से उपलब्ध नहीं होती, तो लोग अपने दिमाग का इस्तेमाल करके ऐसे समाधान निकाल लेते हैं जो बड़े-बड़े इंजीनियरिंग डिज़ाइन को भी मात दे दें. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर जब भी कोई देसी जुगाड़ वाला वीडियो सामने आता है, तो लोग दंग रह जाते हैं और तुरंत उसकी चर्चा शुरू हो जाती है. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो बिहार से सामने आया है, जो देखते ही देखते वायरल हो गया.

वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे मजदूरों ने ईंट उठाने का तरीका इतना आसान और मजेदार बना दिया कि देखने वाले भी मुस्कुरा उठें. इस वीडियो पर ढेरों यूजर्स ने अपनी-अपनी राय दी और हर किसी ने इस देसी तकनीक की तारीफ की. वीडियो में दिखाया गया है कि कुछ लोगों ने लोहे की सरिया के तीन टुकड़ों को वेल्डिंग कराकर जोड़ दिया है.

कैसे किया ये जुगाड़

इन टुकड़ों को इस तरह से जोड़ा गया कि दोनों किनारों पर हुक जैसी आकृति बन गई. ये हुक ईंटों को पकड़ने के काम आते हैं. यानी अब मजदूरों को हाथ से एक-एक ईंट उठाने की जरूरत नहीं पड़ती. इस साधन की मदद से वे आसानी से कई ईंटों को एक साथ उठा लेते हैं.

इसके अलावा सरिया के बीच वाले हिस्से पर भी एक हुक जैसा हिस्सा बनाया गया है, जिससे पकड़ और मजबूत हो जाती है. साधारण-सी दिखने वाली यह चीज़ मजदूरों का काम आधा कर देती है. न मशीनरी का खर्च, न किसी बड़े साधन की जरूरत, बस थोड़ी सी समझदारी और मेहनत से बना हुआ यह जुगाड़ बहुत कारगर साबित हो रहा है. जैसा कि अक्सर होता है, इस वीडियो पर लोगों ने मजेदार कमेंट करने शुरू कर दिए.

लोगों ने दिए ये रिएक्शन

किसी ने कहा कि ‘भारत का देसी दिमाग दुनिया में नंबर वन है.’ तो किसी ने मजाक में लिखा कि ‘इस जुगाड़ को देख एलन मस्क भी सोच में पड़ जाएं.’ कुछ यूजर्स ने इसे मजदूरों की मेहनत को आसान बनाने वाला उपाय बताया और कहा कि इस तरह के छोटे-छोटे आइडिया ही असली नवाचार होते हैं.

यहां देखिए वीडियो

कई लोगों ने यह भी लिखा कि मजदूरों की ज़िंदगी आसान बनाने के लिए बड़े-बड़े आविष्कार नहीं, बल्कि ऐसे छोटे जुगाड़ ही सबसे उपयोगी होते हैं. किसी ने इसे ‘ग्रामीण इंजीनियरिंग’ का उदाहरण कहा, तो किसी ने ‘भारतीय टैलेंट’. कुल मिलाकर, वीडियो को देखकर हर कोई प्रभावित हुआ और इस देसी तकनीक की तारीफ किए बिना नहीं रह पाया.



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts