viral

Viral: 25 लाख का लोन लेकर भागा किराएदार, मकान मालिक से मिल गय था ये वाला कागज

किराएदार ने मकानमालिक को लगाया चूना

दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों में घर इतने ज्यादा महंगे हो चुके हैं कि इसे खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं है. यही कारण है कि इन शहरों में बाहर से आए लोग किराए के घर या फ्लैट का रुख करते हैं. इससे मकानमालिक को एक स्थाई आमदनी हो जाती है और किराएदारों को कम पैसों में घर मिल जाता है. हालांकि आज का समय ऐसा है कि आप किसी के ऊपर भरोसा नहीं कर सकते हैं और अगर किया तो आपका फंसना तय मानिए. इससे जुड़े कई किस्से लोगों के बीच आए दिन वायरल होते रहते हैं. ऐसा ही कुछ इन दिनों सामने आया है. जिसे देखने के बाद आप भी समझ जाएंगे कि आज के समय में किसी को घर किराए पर देना खतरे से खाली नहीं है.

एक शख्स ने अपनी कहानी को शेयर करते हुए रेडिट पर पोस्ट किया और बताया कि उन्होंने अपनी एक दुकान को किराए पर दिया और उस दुकानदार ने उनके साथ स्कैम कर दिया और उस दुकान के नाम पर 25 लाख का लोन लेकर फरार हो गया. अब ऐसे में सिर्फ बैंक वाले आते हैं और उन्हें हम ही मिलते हैं. अपनी इस कहानी को उन्होंने रेडिट पर शेयर किया जो अब लोगों के बीच आते ही वायरल हो गया और हर कोई कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दिए जा रहा है.

यहां देखिए पोस्ट

Tenant ran away after taking 25L loan from banks. What should be done.
by
u/Potateboi9 in
LegalAdviceIndia

बंदे ने अपने पिता के साथ किराएदार द्वारा किए गए फ्रॉड के बारे में बताते हुए रेडिट पर लिखा कि मेरे पापा ने लकड़ी के काम के लिए एक छोटी-सी दुकान किराए पर दी और उसने पापा का भरोसा जीतने के लिए टाइम टू टाइम किराया भी दिया. इसके बाद उसने मेरे पापा से प्रॉपर्टी के रजिस्ट्रेशन डाक्यूमेंट मांगे, क्योंकि उसे बैंक से लोन लेना था .इसको लेकर जब मैंने पापा से बात की तो उन्होंने साफ मना कर दिया और कहा कि ऐसा सबकुछ हमारी दुकान पर नहीं करना है और अगर ज्यादा दिक्कत है तो आप कहीं और देख लीजिए. हालांकि इन सबके बीच उसने मेरे पापा को 11 महीने के रेंटल एग्रीमेंट के बजाय 3 साल का रेंटल एग्रीमेंट करने के लिए मना लिया और मेरे पापा इस पर तैयार भी हो गए.

इस बंदे के गायब होने के बाद SBI और BOI के क्रेडिट अधिकारी आए और बताया कि उसने 25 लाख का लोन लिया है. इसके बाद अधिकारी कहते हैं कि बैंक वालों ने कहा कि हम किसी भी चीज के लिए जिम्मेदार नहीं हैं, लेकिन अगर यह आदमी दिखाई दे तो उन्हें तुरंत सूचित करें. अब मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं क्या करूं.



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts