viral

Viral Video: अंडे वाले भैया ने ऐसी चीज में बनाई भुर्जी, देखते ही चकराया लोगों का माथा!

अतरंगी अंडा भुर्जी बनाते हुए वेंडरImage Credit source: Instagram/@travelicious_88

Viral Video: ऐसा लगता है कि देश में ‘ऊटपटांग रेसिपी’ का कॉन्टेस्ट चल रहा है. सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई ‘वीयर्ड फूड कॉम्बिनेशन’ (Weird Food Combinations) वायरल हो रहा है. कभी चॉकलेट समोसा, तो कभी मैगी मिल्कशेक, लेकिन कोलकाता के एक स्ट्रीट वेंडर ने जो किया है, उसने इंटरनेट की पब्लिक का पारा हाई कर दिया है. वायरल वीडियो में यह वेंडर ‘अंडा भुर्जी’ (Egg Bhurji) बनाने के लिए एक ऐसी चीज का इस्तेमाल करता हुआ नजर आया, जिसे देखकर नेटिजन्स का सिर चकरा गया है.

इंस्टाग्राम पर @travelicious नाम के अकाउंट पर शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि स्ट्रीट वेंडर एक कढ़ाई में सबसे पहले कोल्ड ड्रिंक को उबालता है. फिर उसमें अंडे फोड़कर डालता है और मसाले मिलाकर ‘अंडा भुर्जी’ तैयार की जाती है. इस वीडियो को फिल्माने वाले बंदे ने इसे ‘सचमुच लत लगाने वाला’ करार दिया है. लेकिन वीडियो पर नेटिजन्स की राय देखकर नहीं लगता कि उन्हें यह रेसिपी जरा भी रास आई है.

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस अतरंगी ‘अंडा भुर्जी’ की कीमत 150 रुपये बताई जा रही है. जैसे ही इस विचित्र रेसिपी का वीडियो वायरल हुआ, लोगों ने कमेंट सेक्शन में जमकर अपनी भड़ास निकालनी शुरू कर दी. ये भी पढ़ें: Viral Video: बुजुर्ग महिला सड़क पर साफ कर रही थी कार, शख्स ने पास आकर जो किया…देख भर आएंगी आंखें

एक यूजर ने कमेंट किया, जिनके गुर्दे मजबूत हों, वही खाएं ये भुर्जी. दूसरे ने कहा, आजकल वेंडर कुछ भी बना रहे हैं. एक अन्य यूजर ने कहा, लाइक्स और व्यूज बटोरने के लिए कुछ लोगों ने छोटे-मोटे स्ट्रीट वेंडरों को अपना नया ‘हथियार’ बना लिया है. ये भी पढ़ें: Viral Video: चालान से बचने के लिए पाकिस्तानी ने लगाया ऐसा ‘जुगाड़’, वीडियो देख सिर पकड़ लेंगे आप!

अब देखिए वीडियो



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts