viral

Viral Video: अपनी ही पूंछ को निगलने लगा सांप, नजारा ऐसा कि देखकर दंग रह गए लोग

सांप का ये वीडियो देख चौंक गए लोगImage Credit source: X/@TheeDarkCircle

आपने मगरमच्छ तो देखे होंगे, जिनकी गिनती दुनिया के सबसे खूंखार जानवरों में होती है. वो इतने खतरनाक होते हैं कि अपने ही साथियों को भी मारकर खा जाते हैं. ठीक ऐसा ही सांपों में भी देखने को मिलता है. सांपों की भी कई प्रजातियां ऐसी हैं, जो दूसरे सांपों को मारकर खा जाती हैं, जबकि कुछ ऐसे भी होते हैं, जो खुद को ही खाने लगते हैं. इन दिनों ऐसा ही एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांप अपनी ही पूंछ को निगलता नजर आता है. ये हैरान कर देने वाला नजारा देख लोग दंग रह गए. वीडियो में दिख रही प्रकृति की ये अनोखी घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है.

वीडियो की शुरुआत किसी खेत जैसे इलाके से होती है, जहां जमीन पर एक सांप दिखाई देते हैं. पहले तो लगता है कि शायद वहां दो सांप हैं, जिसमें से एक सांप दूसरे को निगलने की कोशिश कर रहा है, लेकिन फिर जो देखने को मिलता है, वो हर किसी को चौंका देता है. सांप अपनी ही पूंछ को निगलने लगता है. किसी ने अपने मोबाइल में इस दुर्लभ नजारे को कैद कर लिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. आपने सांपों को एक दूसरे को मारकर खाते शायद देखा होगा, लेकिन इस तरह का नजारा देखना बहुत दुर्लभ होता है कि कोई खुद को ही खाना शुरू कर दे.

ये भी पढ़ें: खेत में मिला विशालकाय अजगर, फिर शख्स ने जो हिम्मत दिखाई; कांप गए लोग

हजारों बार देखा जा चुका वीडियो

इस होश उड़ा देने वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @TheeDarkCircle नाम की आईडी से शेयर किया गया है. महज 23 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 34 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि सैकड़ों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं.

वीडियो देख किसी ने कहा कि ‘ये आमतौर पर स्ट्रेस, ओवरहीटिंग या न्यूरोलॉजिकल कन्फ्यूजन में होता है. वो खुद को मूवमेंट के सोर्स के तौर पर नहीं पहचान पाते’, तो किसी ने कहा कि ‘मुझे सांपों से नफरत है. वो या तो बहुत खतरनाक हो सकते हैं या बहुत बेवकूफ या दोनों’. इसी तरह कुछ अन्य यूजर्स भी ये नजारा देखकर हैरान हैं कि सांप कैसे खुद की ही पूंछ को खाने लगता है.

यहां देखें वीडियो



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts