viral

Viral Video: गर्लफ्रेंड के घर ऐसी खातिरदारी! ‘ससुर जी’ ने परोसा मटन, ‘सास’ ने ले ली फिरकी

गर्लफ्रेंड के घर मिला ऐसा वीआईपी ट्रीटमेंटImage Credit source: Instagram/@velli.kuddi

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई कह रहा है- किस्मत हो तो इस लड़के जैसी! दरअसल, एक लड़की का बॉयफ्रेंड जब उसके घर आया, तो माता-पिता ने उस पर ऐसा प्यार लुटाया कि लोग इस परिवार के फैन हो गए हैं. आमतौर पर अपनी गर्लफ्रेंड के घर जाने पर लड़के थोड़े डरे-सहमे रहते हैं, लेकिन यहां कहानी बिल्कुल अलग थी. लड़की ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उसके पापा लड़के के लिए खुद अपने हाथों से मटन-चावल बनाकर लाते हैं. जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है. यकीन न हो तो खुद देख लें ये वीडियो.

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़का बेड पर बैठा है और लड़की के पापा खुद थाली लेकर उसे मटन चावल परोस रहे हैं. वहीं, लड़का बेचारा शर्म के मारे पानी-पानी हो रहा है और उसे समझ नहीं आ रहा कि इस सिचुएशन को कैसे संभाले. क्योंकि, तब कमरे में हर किसी की निगाहें सिर्फ उसी पर थीं.

मां ने चुटकी लेते हुए पूछा- ‘किसका खाना बेस्ट है?’

मजेदार बात तब होती है जब लड़की कहती है, पापा खड़े होकर इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि तुम्हें (बॉयफ्रेंड) टेस्ट कैसा लगा. तभी फर्श पर बैठी लड़की की मां हंसते हुए टांग खींचती हैं और कहती हैं- अच्छा नहीं भी बना होगा, तब भी यह यही कहेगा कि पापा अच्छा बना है. फिर लड़के को धर्मसंकट में डालते हुए पूछती हैं, यह बताओ कि मेरे हाथ का खाना ज्यादा अच्छा है या पापा के हाथ का? लड़का घबराकर कहता है कि दोनों का बढ़िया है, लेकिन मम्मी अड़ जाती हैं कि नहीं, किसी एक का नाम बताओ. इस प्यारी नोंकझोंक को देखकर पूरा परिवार हंसने लगता है. यह भी पढ़ें: वायरल हुई मां-बेटे की ये भावुक बातचीत, वीडियो देख हर वर्किंग पेरेंट की आंखें हुई नम

‘मैं बहुत खुशनसीब हूं…’

लड़की ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @velli.kuddi पर शेयर किया है. वीडियो के ऊपर टेक्स्ट लिखा है, मेरे मम्मी-पापा मेरे बॉयफ्रेंड के साथ ऐसा बर्ताव कर रहे हैं, जो कुछ दिनों के लिए हमारे घर आया था. मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मुझे इतने समझदार और खुले विचारों वाले पेरेंट्स मिले हैं. यह भी पढ़ें: बिना चेहरे वाला समंदर का ‘भूत’; मांस का वो तैरता ‘लोथड़ा’, जिसने वैज्ञानिकों के होश उड़ा दिए!

लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन

इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और इस क्यूट बॉन्डिंग की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ये कितने खुले विचारों वाले माता-पिता हैं. अगर आप बिहार में होते तो शायद ऐसा न होता, क्योंकि वहां लोग परिवार से ज्यादा ‘समाज क्या कहेगा’ इस पर ध्यान देते हैं. यह देखना बहुत सुखद है. दूसरे यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, मम्मी का अच्छा है या पापा का…बेचारा लड़का यहां बुरी तरह फंस गया. एक अन्य यूजर ने कहा, सबकी किस्मत इतनी अच्छी नहीं होती. यह भी पढ़ें: 79 का दूल्हा, ढूंढ रहा है जवान दुल्हन! बदले में मिलेगा 50 कमरों का महल, करोड़ों की दौलत, पर माननी होगी ये शर्त

यहां देखिए वीडियो

Disclaimer: यह खबर वायरल सोशल मीडिया पोस्ट और नेटिजन्स की प्रतिक्रियाओं पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इस पोस्ट में किए गए किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है.

अभिषेक राय

अभिषेक राय

अभिषेक राय (Abhishek Roy) अभी TV9 भारतवर्ष के डिजिटल विंग में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) हैं. पत्रकारिता में उन्हें 14 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है.

शुरुआत में वे भोपाल के ‘पीपुल्स समाचार’ अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के ‘जानो दुनिया’ (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई.

अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं.

अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे.

अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.

Read More



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts