viral

Viral Video: दुल्हन ने छुए पैर तो दूल्हे ने किया ऐसा काम, देखते ही खुश हो गए लोग, बोले- परफेक्ट कपल

दूल्हा-दुल्हन से जुड़े वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. कभी वो तरह-तरह की रस्में करते नजर आते हैं तो कभी स्टेज पर अपने दमदार डांस से सबको तारीफ करने पर मजबूर कर देते हैं. इन दिनों दूल्हा-दुल्हन से ही जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, लेकिन इसमें न तो कोई रस्म देखने को मिलती है और ना ही उनका डांस बल्कि कुछ ऐसा देखने को मिलता है, जिसे देखकर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे. दरअसल, इस वीडियो में दुल्हन दूल्हे के पैर छूते नजर आती है और उसके बाद दूल्हे ने जो किया, वो न सिर्फ दुल्हन को बल्कि हर किसी को चौंका देता है.

वीडियो की शुरुआत शादी के मंडप से होती है, जहां दूल्हा-दुल्हन मौजूद होते हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन दूल्हे के पैर छूते नजर आती है और इस दौरान दूल्हा हाथ जोड़े खड़ा रहता है. फिर जब दुल्हन उसके पैर छू कर खड़ी हो जाती है, तो दूल्हा भी उसके पैर छूने के लिए झुक जाता है. ये देखकर पहले तो दुल्हन हैरान होती है, लेकिन फिर खुश हो जाती है कि उसे इतना सम्मान और प्यार देने वाला दूल्हा मिला है. ये उसके लिए किसी सपने के सच होने जैसा नजारा है, क्योंकि आमतौर पर तो ऐसा देखने को नहीं मिलता कि अगर दुल्हन दूल्हे के पैर छुए तो दूल्हा भी बदले में उसके पैर छुए. यही वजह है कि लोग इस कपल को परफेक्ट कपल बता रहे हैं.

ये भी पढ़ें: इंटरनेट पर छाया महाकाली और भैरव का ये रौद्र रूप, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो

करोड़ों बार देखा गया वीडियो

इस खूबसूरत वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर celebration.events_enter10ment नाम की आईडी से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 13 मिलियन यानी 1.3 करोड़ से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 6 लाख 55 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. इस दूल्हा-दुल्हन को आज के जमाने का परफेक्ट कपल बताया गया है.

आपने सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े तमाम वीडियोज देखे होंगे, जिसमें कभी दूल्हा-दुल्हन और मेहमान नाचते-गाते और झूमते नजर आते हैं तो कभी-कभी शादियों में लड़ाई-झगड़े भी देखने को मिल जाते हैं, पर इस तरह से दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को सम्मान दें, ऐसे नजारे बहुत कम ही शादियों में देखने को मिलते हैं. हालांकि ये तो पता नहीं चल पाया है कि ये कपल कौन हैं, लेकिन वीडियो देखकर इतना जरूर पता चलता है कि शादी के बाद भी उनके बीच की बॉन्डिंग काफी अच्छी होगी.

यहां देखें वीडियो



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts