viral

Viral Video: बिल्ली ने घात लगाकर किया चूहे का शिकार, पर लोगों ने समझ लिया AI वीडियो

बिल्ली ने चूहे का किया शिकारImage Credit source: Pixabay (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बिल्ली और चूहे की दुश्मनी तो जगजाहिर है. बिल्लियां जहां चूहों को देखते ही उनका शिकार करने के लिए टूट पड़ती हैं, तो वहीं चूहे बिल्लियों को देखते ही अपनी जान बचाने के लिए भाग खड़े होते हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों इसी से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. दरअसल, इस वीडियो में एक बिल्ली घात लगाकर चूहे का शिकार करती नजर आती है. वो एकदम शांति से चूहे के अपने पास आने का इंतजार कर रही थी और फिर अचानक से उसपर टूट पड़ी, जिससे चूहे को भागने का मौका ही नहीं मिला.

वीडियो में आप देख सकते हैं कि बिल्ली कमरे में कैसे घात लगाए बैठी है. वो बिल्कुल भी हिल-डुल नहीं रही कि कहीं चूहे उसे देखकर भाग न जाए. वहीं, चूहा फर्श पर धीरे-धीरे रेंगता हुआ इधर-उधर सूंघता फिरता नजर आता है. इसके बाद बिल्ली अटैकिंग मोड में आ जाती है और अगले ही पल चूहे पर झपट पड़ती है और उसे दबोच लेती है. हालांकि इस बीच चूहा भी उसके चंगुल से बचकर भाग निकलने की कोशिश करता है, लेकिन बिल्ली ने उसे जाने नहीं दिया. बिल्ली का ये शिकार इतना परफेक्ट था कि लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि ये वीडियो असली है या AI जनरेटेड वीडियो.

‘नेचर का परफेक्ट हंट सीन’

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @TheeDarkCircle नाम की आईडी से शेयर किया गया है. महज 26 सेकंड के इस वीडियो को अब तक एक लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 2 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं.

वीडियो देख किसी ने इसे ‘नेचर का परफेक्ट हंट सीन’ बताया है तो किसी ने कहा कि ये एआई का कमाल है. वहीं, एक यूजर ने लिखा है, ‘AI हो या रियल, ये शिकार तो गजब का था’, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘नेचर ही असली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस है’. एक यूजर ने जब ग्रोक (Grok) से पूछा कि ये वीडियो असली है या एआई, तो ग्रोक ने बताया कि ये असली वीडियो है.

यहां देखें वीडियो



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts