सूरत पुलिस ने बचाई शख्स
गुजरात के सूरत शहर में एक पुलिसकर्मी की साहसिक कार्रवाई इन दिनों लोगों के बीच चर्चा में है. जहां बंदे ने अपनी जान की परवाह किए बगैर…एक ऐसे शख्स की जान बचाई जो खुद की जिंदगी खत्म करने की कोशिश कर रहा था. इस बहादुरी भरे कदम की न केवल आम नागरिकों ने तारीफ की, बल्कि राज्य सरकार के वरिष्ठ नेताओं ने भी पुलिस टीम ने इस काम की प्रशंसा की है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना 8 जून को सूरत के लसकाना इलाके में स्थित एक Multi-story residential building में हुई. पुलिस के अनुसार, एक महिला ने इमरजेंसी नंबर पर कॉल कर बताया कि उसके पति ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ निगल लिया है और वह घर के अंदर बंद हैं. महिला की सूचना मिलते ही हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कंट्रोल रूम ने तुरंत डायल-112 टीम को मौके पर रवाना किया.
पुलिसवाले कैसे घुसे अंदर?
घटना की जानकारी मिलते ही लसकाना पुलिस स्टेशन की टीम एक्टिव हो गई. पुलिस के साथ-साथ फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस को भी घटनास्थल पर भेजा गया. जब बचाव दल वहां पहुंचा तो सामने एक बड़ी चुनौती थी. फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था और नॉर्मल तरीके से भीतर पहुंचना आसान नहीं था. ऐसे में हर बीतता पल सामने वाले की जिंदगी के लिए खतरा बन सकता था.
स्थिति की गंभीरता को समझते हुए पुलिसकर्मियों ने तुरंत ऑपशनल रास्ता चुना. इसी दौरान पुलिस कांस्टेबल शैलेश चुडासमा और वाहन चालक कृपालसिंह गोहिल ने पड़ोस के फ्लैट में रहने वाले लोगों की मदद ली. चर्चा के बाद उन्होंने खिड़की के रास्ते फ्लैट के भीतर पहुंचने का प्लान किया.
प्लान जितना कठिन था, उतनी ही जोखिम भरी भी. सातवीं मंजिल की ऊंचाई पर स्थित फ्लैट तक पहुंचने के लिए कांस्टेबल शैलेश चुडासमा ने इमारत के बाहरी सुरक्षा जाल (ग्रिल) का सहारा लिया. बेहद सावधानी और साहस के साथ वह बाहर की ओर बढ़े और खिड़की तक पहुंचने में सफल रहे. उनकी ये कोशिश किसी फिल्मी सीन की तरह लग रही थी. फ्लैट के अंदर पहुंचने के बाद उन्होंने देखा कि युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया था और उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ रही थी. शैलेश चुडासमा ने तुरंत स्थिति को कंट्रोल किया और बंदे के पास मौजूद बचा हुआ जहरीला पदार्थ अपने कब्जे में ले लिया ताकि वह और नुकसान न पहुंचा सके.
निगल लिया था जहर
बाद में मीडिया से बातचीत के दौरान चुडासमा ने बताया कि जब वे अंदर पहुंचे तो युवक की हालत बेहद नाजुक थी. उसने कुछ जहरीला पदार्थ निगल लिया था और उसकी वजह से उसे उल्टियां हो रही थीं. उन्होंने तत्काल उसे संभाला और सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की. समय की नजाकत को देखते हुए पुलिस टीम ने एम्बुलेंस का इंतजार करना सही नहीं समझा. युवक को तेजी से नीचे लाया गया और पुलिस वाहन के जरिए अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई. रास्ते में एम्बुलेंस टीम उनसे मिली, जिसके बाद मरीज को तुरंत चिकित्सा कर्मियों की निगरानी में अस्पताल पहुंचाया गया.
यह भी पढ़ें: Video: पति बना कैमरामैन, फ्लाईओवर पर महिला ने बनाई रीलवायरल होने के लिए पत्नी ने सड़क को बना स्टूडियो
जानकारी के मुताबिक, घायल युवक सूरत के प्रसिद्ध हीरे की फैक्ट्री में काम करता है. वहां उसका काम हीरे की कटिंग एवं पॉलिशिंग से जुड़ा हुआ है. समय रहते मिली सहायता और पुलिस की तत्परता के कारण उसकी जान बच गई. फिलहाल उसका इलाज जारी है और डॉक्टर उसकी निगरानी कर रहे हैं. इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में पुलिसकर्मी की बहादुरी और सूझबूझ साफ दिखाई दे रही है.
यहां देखिए वीडियो
Surat Police saved a young man who was allegedly attempting suicide due to mental distress. pic.twitter.com/O9bh7F0SlK
— News Algebra (@NewsAlgebraIND) June 11, 2026



























