viral

Viral Video: सरकारी स्कूल के लड़कों ने उड़ाया गर्दा, धुरंधर के गाने पर किया जबरदस्त डांस, फैन हो गए लोग

टैलेंट के मामले में सरकारी स्कूल के बच्चे भी किसी से कम नहीं हैं. कभी अपनी सिंगिंग से लोगों का ध्यान आकर्षित करते हैं तो कभी अपने जबरदस्त डांस से हर किसी को झूमने पर मजबूर कर देते हैं. इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है, जिसमें सरकारी स्कूल के लड़कों का एक ग्रुप धुरंधर फिल्म के ‘कच्ची कली’ गाने पर शानदार डांस करता नजर आता है. न कोई बड़ा स्टेज और ना ही कोई सेटअप, लेकिन एनर्जी और आत्मविश्वास ऐसा कि उनका परफॉर्मेंस देखकर कोई भी हैरान रह जाए.

वीडियो की शुरुआत सरकारी स्कूल की गैलरी से होती है, जहां ढेर सारे स्टूडेंट्स बैठे हुए थे, तो कुछ खड़े थे और डांस की तैयारी में थे. फिर बैकग्राउंड में जैसे ही गाना बजता है, लड़के पूरे जोश के साथ डांस शुरू कर देते हैं. उनके हर स्टेप में गजब का उत्साह देखने को मिलता है. उनका जबरदस्त परफॉर्मेंस देखकर आसपास खड़े और बैठे छात्र तालियां बजाकर और हूटिंग करके उनका हौसला बढ़ाते हैं. यहां तक कि टीचर भी उनका हौसला बढ़ाते नजर आते हैं. लड़कों के चेहरे पर झलकती खुशी और आत्मविश्वास साफ बताता है कि टैलेंट किसी सुविधा का मोहताज नहीं होता. ये वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है.

ये भी पढ़ें: इंटरनेट पर छाया महाकाली और भैरव का ये रौद्र रूप, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो

लाखों बार देखा जा चुका वीडियो

इस जबरदस्त डांस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर tr.motilal नाम की आईडी से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 6.9 मिलियन यानी 69 लाख बार देखा जा चुका है, जबकि 3 लाख से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं.

वीडियो देख किसी ने कहा, ‘वाह छोटे, क्या डांस किया. मजा आ गया. 10 बार से ज्यादा देख लिया’, तो किसी ने कहा कि ‘तीनों बच्चे ही धुरंधर हैं. तीसरे बच्चे की एंट्री भी लाजवाब है’. इसी तरह एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘जब सरकारी स्कूल में नहीं पढ़े तो जिंदगी ही अधूरी है’, तो दूसरे ने लिखा है, ‘इन लड़कों ने दिल जीत लिया’. कुल मिलाकर कहें तो सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले इन लड़कों ने अपने डांस से हर किसी का दिल खुश कर दिया.

यहां देखें वीडियो



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts