viral

Viral Video: 1st AC कोच में सफर और ऐसी हरकत! बेडशीट चुराते पकड़ी गई फैमिली, रेलवे स्टाफ ने बैग खुलवाया तो उड़े होश

बैग खुलने के बाद घबराया यात्रीImage Credit source: X/@bapisahoo

पुरषोत्तम एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच से एक शॉकिंग वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इसमें एक परिवार को ट्रेन से बेडशीट और तौलिए चुराते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया. इसका खुलासा तब हुआ, जब एक रेलवे स्टाफ ने उनके बैग की अचानक तलाशी ली, जिससे यात्री हड़बड़ा गए.

वायरल हो रहे इस वीडियो में कोच अटेंडेंट को पैसेंजर फैमिली के साथ तीखी बहस करते हुए देखा जा सकता है. इसके बाद अटेंडेंट पैसेंजर्स के बैग से एक के बाद एक रेलवे की चीजें निकालता है और कहता है, देखिए आपके बैग से चार सेट बेडशीट और तौलिए निकल रहे हैं. अटेंडेंट आगे कहता है, ये सामान हमें वापस कीजिए या फिर 780 रुपये का भुगतान कीजिए.

इस पर यात्रियों ने सफाई देते हुए कहा कि शायद उनकी मां ने गलती से पैक कर लिया होगा, लेकिन अटेंडेंट उनकी बात मानने को तैयार नहीं हुआ. उसने भड़कते हुए कहा, आप फर्स्ट एसी में सफर कर रहे हैं और चोरी कर रहे हैं.

इसी दौरान मौके पर मौजूद एक टीटीई ने परिवार को बताया कि यह रेलवे कानून के तहत एक अपराध है. साथ ही चेतावनी दी कि अगर उन्होंने भुगतान नहीं किया, तो रेलवे पुलिस आएगी और फिर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी.

यह घटना सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली और नेटिजन्स ने इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं दी. एक यूजर ने हैरान होकर कमेंट किया, एसी फर्स्ट क्लास में भी ऐसी हरकत. दूसरे ने कहा, बात सिर्फ बेडशीट चोरी की नहीं है, यह पब्लिक प्रॉपर्टी के दुरुपयोग का भी मामला है. ऐसे लोगों को सख्त सजा मिलनी चाहिए.

यहां देखिए वीडियो



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts