viral

YouTuber ने तो गजब कर दिया…दुबई में फ्री में बांट दिए 200 आईफोन! वीडियो हुआ वायरल

क्या सच में यूट्यूबर ने फ्री में बांट दिए 200 आईफोन?Image Credit source: Instagram/youneszarou

दुनियाभर में आईफोन का कितना क्रेज है, ये किसी से छिपा नहीं है. जब भी आईफोन का कोई नया वर्जन लॉन्च होता है, तो उसे खरीदने की होड़ मच जाती है. लाखों की कीमत वाला ये फोन खरीदने के लिए लोग घंटों लाइन में लगे रहते हैं. हालांकि बहुत से लोग ज्यादा कीमत की वजह से इसे खरीद भी नहीं पाते. ऐसे में जरा सोचिए कि अगर आपको ये फोन राह चलते फ्री में मिल जाए तो? जी हां, दुबई में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. दरअसल, यहां एक मशहूर यूट्यूबर ने राह चलते लोगों के बीच बिल्कुल फ्री में आईफोन बांट दिए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है.

वीडियो में आप देख सकते हैं कि यूट्यूबर कैसे एक बॉक्स में आईफोन भरकर लाया और उसे आते-जाते लोगों के बीच बांटना शुरू कर दिया. लोग खुशी-खुशी उसके पास आते गए और वो खुशी-खुशी उन्हें एक-एक आईफोन पकड़ाता गया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आईफोन लेने के लिए कैसे लोगों के बीच होड़ मच गई, लोग धक्कामुक्की करने लगे. इस यूट्यूबर का नाम यूनुस जारू (Younes Zarou) है, जो जर्मनी के मशहूर कंटेंट क्रिएटर हैं. दावा किया जा रहा है कि उन्होंने दुबई की सड़कों पर आम लोगों के बीच करीब 200 आईफोन बिल्कुल मुफ्त में बांट दिए. अचानक हुए इस सरप्राइज ने वहां मौजूद लोगों को चौंका दिया.

ये भी पढ़ें: प्यार में मिला धोखा, तो सुसाइड करने पटरी पर लेट गया लड़का, फिर देखिए क्या हुआ

करोड़ों बार देखा जा चुका वीडियो

इस वीडियो को जर्मन यूट्यूबर ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल youneszarou पर शेयर किया है, जिसे अब तक 16 मिलियन यानी 1.6 करोड़ से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 3 लाख 95 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं.

वीडियो देख किसी ने इस यूट्यूबर को ‘दुनिया का सबसे अच्छा इंसान’ बताया है तो किसी ने अपने लिए भी आईफोन की डिमांड कर दी. वहीं, कुछ यूजर्स ने इस जर्मन यूट्यूबर को भारत आने का भी न्यौता दे दिया है. हालांकि कमेंट बॉक्स में इस यूट्यूबर ने साफ कर दिया है कि उसने जो आईफोन बांटे थे, उसके बॉक्स खाली थे. उसने कमेंट में लिखा है, ‘बस यह साफ कर दूं: इस वीडियो में iPhone के बॉक्स खाली थे (सिर्फ इसी वीडियो में). यह सिर्फ इसी वीडियो के लिए एक प्रैंक था’.

यहां देखें वीडियो



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts