viral

अमरूद खाने से पहले हो जाएं सावधान! पानी में 2 घंटे छोड़ने पर बाहर आ गए ढेरों कीड़े, वायरल वीडियो ने उड़ाई नींद

रोंगटे खड़े कर देगा यह वायरल वीडियोImage Credit source: Instagram/@the_denimgirl

हम सभी सेहतमंद रहने के लिए फल खाते हैं और खाने से पहले उन्हें अच्छी तरह धोते भी हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस फल को आप साफ-सुथरा समझकर खा रहे हैं, उसके अंदर या छिलके पर खतरनाक कीड़े छिपे हो सकते हैं? हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी अमरूद खाने से पहले सौ बार सोचेंगे.

वायरल हुआ चौंकाने वाला वीडियो

सोशल मीडिया पर पूजा महेश्वरी नाम की यूजर का एक वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. इस वीडियो में उन्होंने अमरूद को लेकर एक ऐसा सच दिखाया है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है. पूजा बताती हैं कि उन्होंने पहले कभी ऐसा नहीं किया था, वे हमेशा अमरूद को सिर्फ धोकर खा लेती थीं. लेकिन इस बार उन्होंने एक खास ट्रिक आजमाई, जिसके बाद जो परिणाम सामने आया, उसने उन्हें डरा दिया.

अमरूद को पानी में भिगोने की वायरल ट्रिक

वीडियो के मुताबिक, पूजा ने अमरूद को करीब 2 से 3 घंटे के लिए पानी में भिगोकर छोड़ दिया था. कुछ देर पानी में रहने के बाद अमरूद की स्किन से ढेरों छोटे-छोटे कीड़े बाहर निकलने लगे. ये कीड़े इतने सूक्ष्म होते हैं कि सामान्य तरीके से धोने या देखने पर बिल्कुल नजर नहीं आते. यही वजह है कि लोग अनजाने में इन कीड़ों को खा जाते हैं.

बरसात के मौसम में अमरूद खाने से क्यों बचना चाहिए?

इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद इंटरनेट यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने सलाह दी कि बरसात के मौसम में अमरूद खाने से पूरी तरह बचना चाहिए. वहीं, एक अन्य यूजर ने पूछा कि अमरूद को पानी में कैसे रखना है, जिस पर पूजा ने साफ किया कि सामान्य नल के पानी में कुछ घंटे भिगोने मात्र से ही यह खतरनाक ट्रिक काम कर जाती है. यह भी पढ़ें:दीवार टूटी और बाहर आया 90 करोड़ का सच! जानिए कैसे रातों-रात बदली इस 18 साल के लड़के की दुनिया

यहां देखिए वायरल वीडियो

अभिषेक राय

अभिषेक राय

अभिषेक राय (Abhishek Roy) अभी TV9 भारतवर्ष के डिजिटल विंग में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) हैं. पत्रकारिता में उन्हें 14 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है.

शुरुआत में वे भोपाल के ‘पीपुल्स समाचार’ अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के ‘जानो दुनिया’ (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई.

अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं.

अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे.

अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.

Read More



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts