अमेरिका की चमक-दमक से हुआ मोहभंग! 12 साल बाद भारत लौटने की सोच रहा भारतीय इंजीनियर, बताई पूरी वजह

US की लाइफ फेक लग्जरी हैImage Credit source: Getty Images

अमेरिका में बेहतर करियर और अच्छी कमाई की उम्मीद लेकर गए एक 35 वर्षीय भारतीय इंजीनियर ने सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी को लेकर एक सवाल खड़ा कर दिया. करीब 12 साल पहले अमेरिका शिफ्ट हुए इस शख्स का कहना है कि अब वहां रहकर वह काफी अकेलापन महसूस करता है. अच्छी नौकरी और 3.6 लाख डॉलर से ज्यादा की बचत होने के बावजूद उसे लगता है कि अमेरिका में उसकी जिंदगी उतनी बेहतर नहीं है, जितनी उसने कभी सोची थी.

इंजीनियर ने बताया कि वह अमेरिका के एक महंगे शहर में रहता है, जहां एक बेडरूम के छोटे से अपार्टमेंट का किराया ही करीब 4,000 डॉलर यानी लाखों रुपये महीना है. उसके मुताबिक, इतनी ज्यादा कीमत चुकाने के बाद भी रहने की जगह उतनी अच्छी नहीं है. उसने अपनी भारत स्थित फैमिली होम की तुलना करते हुए कहा कि मुंबई में उसका घर ज्यादा बड़ा और बेहतर तरीके से बना हुआ है.

इंजीनियर के सामने खड़ा हुआ बड़ा सवाल

उसने सोशल मीडिया पर अपनी स्थिति बताते हुए लिखा कि अमेरिका आने के समय उसके मन में बड़े सपने थे. पिछले 12 साल से उसकी इंजीनियरिंग की नौकरी भी स्थिर है. आर्थिक तौर पर भी वह खुद को सुरक्षित स्थिति में मानता है, लेकिन इसके बावजूद उसे वहां की लाइफस्टाइल में वह संतुष्टि नहीं मिल रही, जिसकी उसने उम्मीद की थी. दूसरी तरफ, भारत लौटने पर उसके पास परिवार का कारोबार संभालने का विकल्प मौजूद है. उसके पिता भारत में एक छोटी कंस्ट्रक्शन कंपनी चलाते हैं, जिसे वह आगे संभाल सकता है. इंजीनियर के मुताबिक, यह कारोबार सालाना करीब 1 करोड़ रुपये कमाता है. ऐसे में अगर वह भारत लौटता है और पिता का बिजनेस संभालता है, तो उसके पास आराम से जिंदगी बिताने का रास्ता हो सकता है.

फिर भी अमेरिका छोड़ने का फैसला उसके लिए आसान नहीं है. इसकी सबसे बड़ी वजह उसके भविष्य में बच्चे होने की योजना है. उसका कहना है कि वह अपने बच्चों को उन इमिग्रेशन से जुड़ी परेशानियों से नहीं गुजरते देखना चाहता, जिनका सामना उसे खुद करना पड़ा. इसी वजह से वह तय नहीं कर पा रहा कि अमेरिका में रहकर करियर को आगे बढ़ाए या भारत लौटकर परिवार के कारोबार को संभाल ले.

उसने इंटरनेट यूजर्स से भी सलाह मांगी और पूछा कि क्या किसी ने अमेरिका में लंबे समय तक रहने के बाद भारत लौटकर परिवार का बिजनेस संभाला है. पोस्ट सामने आने के बाद लोगों की राय भी बंटी हुई नजर आई. कुछ लोगों ने उसे जल्द से जल्द भारत लौटने और पिता का कारोबार संभालने की सलाह दी. वहीं कुछ यूजर्स का कहना था कि उसे तुरंत कोई बड़ा फैसला नहीं लेना चाहिए और पहले कुछ समय भारत में रहकर वहां की जिंदगी को करीब से समझना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Viral Video: आसमान को चीरते हुए निकला चमकीला गोला, ग्रीनलैंड एयरपोर्ट के वेबकैम ने कैद किया पूरा नजारा

एक यूजर ने कहा कि अगर अभी से उसके मन में वापस लौटने का विचार लगातार चल रहा है, तो आने वाले समय में यह उलझन और बढ़ सकती है. वहीं एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि वह खुद अमेरिका में तीन साल रहने के बाद ही भारत वापस लौट आया था, क्योंकि उसे वहां की जिंदगी से जल्दी ऊब महसूस होने लगी थी.

यहां देखिए पोस्ट

Regretting Moving to the US
by
u/Commercial_Heron_593 in
returnToIndia

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं. अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.

Read More

Exit mobile version