International
oi-Bhavna Pandey
Israeli-India
Relationship:
प्रधानमंत्री
नरेंद्र
मोदी
ने
बुधवार
को
इजरायल
के
प्रधान
मंत्री
बेंजामिन
नेतन्याहू
से
फोन
पर
बातचीत
की।
इस
दौरान
दोनों
नेताओं
नेभारत-इजरायल
रणनीतिक
साझेदारी
की
प्रगति
प्रगति
पर
संतोष
जताया।
उन्होंने
आतंकवाद
के
सभी
रूपों
की
कड़ी
निंदा
की
और
इसके
प्रति
अपनी
‘जीरो-टॉलरेंस’
नीति
को
दोहराया।
दरअसल,
नेतन्याहू
ने
10
दिसंबर
को
देर
शाम
प्रधानमंत्री
नरेंद्र
मोदी
को
फोन
किया
था,
जिसके
बाद
कई
महत्वपूर्ण
विषयों
पर
चर्चा
हुई।
दोनों
देशों
ने
विकास
के
लिए
अपने
द्विपक्षीय
संबंधों
को
और
मज़बूत
करने
की
अपनी
प्रतिबद्धता
व्यक्त
की।
इसके
साथ
ही
दोनों
नेताओं
ने
सुरक्षा
सहयोग
को
मजबूत
करने,
क्षेत्रीय
स्थिरता
बनाए
रखने
और
गाजा
संघर्ष
से
जुड़े
घटनाक्रमों
पर
विस्तार
से
चर्चा
की।

बातचीत
के
दौरान,
मोदी
और
नेतन्याहू
ने
पश्चिम
एशिया
के
मौजूदा
हालात
पर
भी
अपने
विचार
साझा
किए।
प्रधानमंत्री
मोदी
ने
क्षेत्र
में
स्थायी
शांति
स्थापित
करने
के
प्रयासों
के
लिए
भारत
के
निरंतर
समर्थन
पर
ज़ोर
दिया।
इसमें
विशेष
रूप
से
गाजा
शांति
योजना
के
शीघ्र
कार्यान्वयन
भी
शामिल
था।
दोनों
प्रधानमंत्रियों
ने
मजबूत
होते
भारत-इजरायल
संबंधों
को
आगे
बढ़ाने
के
लिए
भविष्य
में
नियमित
संपर्क
बनाए
रखने
पर
सहमति
जताई।
अधिकारिक
बयान
के
मुताबिक,
रक्षा,
प्रौद्योगिकी
और
नवाचार
जैसे
अहम
क्षेत्रों
में
सहयोग
बढ़
रहा
है।
दोनों
नेताओं
ने
द्विपक्षीय
जुड़ाव
को
वर्तमान
गति
से
जारी
रखने
पर
सहमति
जताई,
ताकि
दोनों
देशों
के
नागरिकों
को
इसका
सीधा
और
ठोस
लाभ
मिल
सके।
बातचीत
का
एक
बड़ा
हिस्सा
गाजा
और
व्यापक
मध्य
पूर्व
की
मौजूदा
स्थिति
पर
केंद्रित
था।
प्रधानमंत्री
मोदी
ने
क्षेत्र
में
एक
निष्पक्ष,
टिकाऊ
और
स्थायी
शांति
के
लिए
भारत
के
दीर्घकालिक
रुख
को
दोहराया।
उन्होंने
स्थिरता
बहाल
करने
के
लिए
अंतरराष्ट्रीय
प्रयासों
के
तहत
गाजा
शांति
योजना
को
जल्द
लागू
करने
का
समर्थन
भी
जताया।
दोनों
नेताओं
ने
आतंकवाद
के
प्रति
शून्य-सहिष्णुता
की
अपनी
साझा
प्रतिबद्धता
पर
जोर
दिया,
जिसमें
हिंसक
उग्रवाद
के
सभी
रूपों
की
बिना
शर्त
निंदा
शामिल
है।
उन्होंने
आतंकवाद-रोधी
सहयोग
नई
दिल्ली
और
तेल
अवीव
के
बीच
विकसित
हो
रही
साझेदारी
का
एक
महत्वपूर्ण
आधारस्तंभ
बना
हुआ
है।
यह
वार्ता
दोनों
देशों
के
बीच
उच्च-स्तरीय
राजनीतिक
जुड़ाव
को
दर्शाती
है,
जहां
रणनीतिक,
सुरक्षा
और
क्षेत्रीय
मुद्दों
पर
निकट
समन्वय
बनाए
रखने
पर
सहमति
बनी।
अधिकारियों
ने
कहा
कि
यह
आदान-प्रदान
एक
अस्थिर
वैश्विक
माहौल
में
भारत-इजरायल
के
मजबूत
संबंधों
का
प्रमाण
है।

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पे चर्चा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, कैसे होगा इस बार स्टूडेंट्स का सिलेक्शन?

PM Modi: एनडीए बैठक में बिहार की जीत पर पीएम मोदी ने की सीएम नीतीश की सराहना, सांसदों को दी कौन सी सीख?

Microsoft ने भारत पर लगाया अब तक का सबसे बड़ा दांव, PM मोदी से मिलकर सत्य नडेला ने कर दिया ऐलान

‘नियम जनता के लिए हों, मुसीबत के लिए नहीं’, NDA बैठक में PM मोदी ने सांसदों-मंत्रियों को क्यों दी चेतावनी?

PM Modi Speech: संसद में पीएम मोदी ने 121 बार कहा ‘वंदे मातरम्’, कांग्रेस-नेहरू पर प्रहार! क्या है इसका संदेश?

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पे चर्चा के लिए आवेदन शुरू, कब तक कर सकते हैं रजिस्टर? चेक करें पूरा प्रोसेस

19 Minute Viral MMS Video मामले में नया ट्विस्ट, नए वीडियो में लड़के ने की ऐसी हरकत, इंटरनेट पर मचा बवाल

धर्मेंद्र की मौत के 15 दिन बाद ये क्या बोल गईं बेटी ईशा देओल? पापा के 90वें जन्मदिन पर खोला ऐसा राज

19 Minute Viral MMS से हो जाएं सावधान! लिंक पर क्लिक करते ही होगा ऐसा ‘कांड’, जानें पूरा सच

धर्मेंद्र के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अमित कोहली का शॉकिंग खुलासा, मौत के 15 दिन बाद एक्टर को लेकर खोला ये राज

क्या श्वेता तिवारी की तीसरी मोहब्बत बने मोहम्मद शमी? ‘ऐसी कोजी’ फोटोज ने मचाई सनसनी, क्या है इस ‘कांड’ का सच?

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में लगातार उछाल! आज कितना है 22 और 24 कैरेट गोल्ड का रेट, ताजा अपडेट्स

























