सोशल मीडिया पर छाया चीन का ‘लिटिल बॉस’Image Credit source: Instagram/@sj_china_vlog
सोशल मीडिया पर इन दिनों चीन का एक 5 साल का बच्चा इंटरनेट सेंसेशन बना हुआ है. रेस्टोरेंट में उसकी क्यूटनेस और कॉफिडेंट अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया है, जो किसी बड़े मैनेजर की तरह ग्राहकों को खाना खाने का तरीका सिखा रहा है.
नन्हे ‘रेस्टोरेंट होस्ट’ का अनोखा अंदाज
इंस्टाग्राम पर @sj_china_vlog नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में चीन का एक 5 साल का नन्हा बच्चा किसी फाइव स्टार होटल के मैनेजर की तरह एक रेस्टोरेंट में काम करता नजर आ रहा है. उम्र भले ही 5 साल हो, लेकिन उसका काम करने का बॉस वाला एटीट्यूड लोगों को हैरान कर रहा है.
फ्राइड राइस परोसने से लेकर चॉपस्टिक्स देने तक का जलवा
वीडियो की शुरुआत में यह प्यारा बच्चा एक ग्राहक को फ्राइड राइस परोसता है और उनके लिए चॉपस्टिक्स लेकर आता है. जब ग्राहक उससे पूछता है कि क्या वह अब खाना शुरू कर सकता है, तो बच्चा बड़े ही कॉन्फिडेंस के साथ जवाब देता है- आप खा सकते हैं.
बातचीत यहीं खत्म नहीं होती, वह खाने के दौरान ग्राहकों को निर्देश भी देता है कि उन्हें कैसे खाना चाहिए और क्या पहनना चाहिए. इतना ही नहीं, वीडियो के एक हिस्से में वह कैमरे को ऑन करने के लिए कहता है और अंत में लोगों को अपने पास बुलाकर बड़े प्यार से कहता है, आओ, आओ, आओ. हम तीनों अच्छे दोस्त हैं, है ना?
लोगों की प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं और मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. एक यूजर ने कमेंट किया, यही तो नियोक्ता वास्तव में चाहते हैं कि एक 20 साल का युवा जिसके पास 25 वर्षों का अनुभव हो. दूसरे ने कहा, भाई को जैसे ही रिजेक्शन मिला, उसने तुरंत दूसरे ग्राहक पर ध्यान केंद्रित कर लिया. एक अन्य यूजर ने लिखा, बच्चे का कॉन्फिडेंस देखकर लगता है कि असल में यही रेस्टोरेंट चला रहा है.
यहां देखिए वायरल वीडियो



















