इस वीडियो को 32 लाख से अधिक बार देखा जा चुका हैImage Credit source: Instagram/@bablukhan8362
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कंस्ट्रक्शन साइट का वीडियो जमकर तहलका मचा रहा है. इस वीडियो में एक मजदूर ने काम के बीच ऐसा गजब का ब्रेक डांस किया है कि देखने वाले दंग रह गए हैं. प्रभु देवा के सुपरहिट गाने पर इस मजदूर के धमाकेदार मूव्स ने इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है और लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.
दीवारों के प्लास्टर के बीच मजदूर का शानदार ब्रेक डांस
वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ मजदूर एक निर्माणाधीन घर में कंस्ट्रक्शन का काम करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि दीवार पर प्लास्टर का काम चल रहा है और चारों तरफ सीमेंट का मसाला बिखरा हुआ है. इसी बीच, सफेद शर्ट और टोपी पहने हुए एक मजदूर प्रभु देवा की मशहूर फिल्म ‘हमसे है मुकाबला’ के सुपरहिट गाने ‘प्रेमिका ने प्यार से जो भी दे दिया’ पर अचानक थिरकने लगता है.
इस मजदूर के ब्रेक डांस के मूव्स इतने शानदार और प्रोफेशनल्स जैसे हैं कि कोई भी देखकर हैरान रह जाए. सिर्फ इतना ही नहीं, साइट पर मौजूद बाकी मजदूर भी अपना काम करने के साथ-साथ बीच-बीच में डांस मूव्स दिखाते नजर आ रहे हैं.
32 लाख से ज्यादा बार देखा गया वीडियो
यह मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल @bablukhan8362 से शेयर किया गया है. इंटरनेट पर इस वीडियो को अब तक 32 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि करीब 1 लाख लोग इसे लाइक कर चुके हैं. लोगों को मजदूरों की यह जिंदादिली और मस्ती बहुत पसंद आ रही है.
किसी ने की तारीफ, किसी ने लिए मजे
इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. केरल से एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, भाई आप प्रभु देवा सर की तरह डांस करते हैं. प्लीज डांस क्लास शुरू कीजिए, जबरदस्त परफॉर्मेंस. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, वह अपने काम का आनंद लेते हैं, जो हूं तो बिंदास मस्त हूं.
एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, काम कर ले भाई, नहीं तो तेरी प्रेमिका भाग जाएगी. एक और यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, मुझे नहीं लगता कि इस घर का काम कभी खत्म होगा.
यहां देखिए वायरल वीडियो



















