Crime

कालकाजी मंदिर के पास नाबालिग से गैंगरेप, खुद को बताया पुलिसकर्मी, एनकाउंटर के बाद एक आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता के बयान के अनुसार, आरोपियों ने उसके दोस्त को बंधक बना लिया और इसके बाद उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया

फोटो: सोशल मीडिया

i

user
google_preferred_badge

दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आसिफ के रूप में बताई जा रही है।

आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया

जानकारी के मुताबिक, 21 सितंबर की शाम करीब 7 बजे पीड़िता अपने 17 वर्षीय दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर पहुंची थी। मंदिर में दर्शन करने के बाद दोनों करीब 7:30 बजे पास के एक पार्क में गए। आरोप है कि इसी दौरान 25 से 30 वर्ष की उम्र के तीन युवक वहां पहुंचे और खुद को पुलिसकर्मी बताकर दोनों को धमकाया।

पीड़िता के बयान के अनुसार, आरोपियों ने उसके दोस्त को बंधक बना लिया और इसके बाद उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना की सूचना मिलने के बाद शाम करीब 8:45 बजे पार्क से PCR कॉल की गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। मामले में POCSO एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

एक आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की तलाश के दौरान हुई मुठभेड़ में आसिफ के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल वह पुलिस की हिरासत में है। पुलिस उससे पूछताछ कर बाकी दो आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

CCTV फुटेज की जांच जारी

आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस पार्क और उसके आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।


What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts