उद्यमी प्रितेश लखानी के X पोस्ट पर छिड़ी बहसImage Credit source: X/@priteshlakhani/GettyImages
2 Year Old Preschool Admission 1.5 Lakh Donation: सोचिए, आपकी बच्ची सिर्फ 2 साल की है और आप उसके लिए प्ले-स्कूल ढूंढ रहे हैं और स्कूल वाले बोले- एडमिशन चाहिए तो 1.5 लाख रुपए डोनेशन दो. आप क्या करेंगे? ऐसा ही कुछ हुआ एक बिजनेसमैन के साथ और अब उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
प्रितेश लखानी नाम के एक बिजनेसमैन अपनी 2 साल की बेटी के लिए एक अच्छा प्री-स्कूल देख रहे थे. वो ऐसा स्कूल चाहते थे जहां बेटी को बार-बार स्कूल न बदलना पड़े. लेकिन जब उन्होंने एक स्कूल के बारे में पता किया तो उन्हें झटका लग गया. वहां एक दूसरे पेरेंट ने बताया कि बिना 1.5 लाख रुपए डोनेशन के एडमिशन मिलना मुश्किल है.
लखानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर अपना गुस्सा निकाला. उन्होंने लिखा कि आजकल स्कूल खुद को कंपनी जैसा समझने लगे हैं. पहले बच्चों और माता-पिता का इंटरव्यू लेते हैं, फिर उन्हें रिजेक्ट करते हैं और फिर मनमानी फीस वसूलते हैं.
लोगों ने क्या कहा?
जैसे ही उनकी पोस्ट वायरल हुई, कमेंट्स की बाढ़ आ गई. कई पेरेंट्स ने अपना दर्द बताया. एक ने लिखा, मेरे Tier-3 शहर में भी नर्सरी के लिए 3 लाख तक डोनेशन मांगा जाता है. ज्यादातर लोगों का यही कहना था कि अब पढ़ाई कम, धंधा ज्यादा बन गई है.
अब होमस्कूलिंग के बारे में सोच रहे हैं पेरेंट्स
इतनी ज्यादा फीस देखकर कई माता-पिता अब सोच रहे हैं कि बच्चों को घर पर ही पढ़ाया जाए. यानी होमस्कूलिंग ही बेहतर है. लेकिन सवाल अब भी यही है- क्या 2 साल के बच्चे की पढ़ाई इतनी महंगी होनी चाहिए? बचपन की शिक्षा तो बच्चे की नींव होती है. अगर यही इतनी महंगी हो जाएगी तो आम आदमी अपने बच्चे को कैसे पढ़ाएगा?
1.5 lakh donation to get admission for a 2-year-old kid.
My daughter turns 2 and we are exploring preschools, hoping we wont have to change later.
A parent at this school said the donation is mandatory, or they will test your child and you, fail you and charge more. On top of
— Pritesh Lakhani (@priteshlakhani) September 23, 2026



















