viral

किचन में भड़की आग देख सहम गईं डॉक्टर साहिबा, तभी मसीहा बनकर आए डिलीवरी बॉय ने ऐसे बचाई जान

मोहाली की डॉक्टर के लिए मसीहा बना ये डिलीवरी बॉय

Image Credit source: Instagram/@dr.shivangi_joshi

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी की भी सांस थम जाए. मोहाली की डॉ. शिवांगी जोशी के घर में एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया. उनके किचन में रखे पैन में अचानक आग लग गई. आग की लपटें देखकर वो बहुत घबरा गईं और समझ नहीं पा रही थीं कि क्या करें. तभी एक डिलीवरी बॉय उनके लिए फरिश्ता बनकर आया.

जब किचन में अचानक आग लगी तो डॉक्टर घबरा गईं

यह घटना तब हुई जब एक डिलीवरी बॉय डॉ. शिवांगी के घर पार्सल देने आया था. उसी वक्त किचन में रखे पैन में आग लग गई. अचानक आग देखकर डॉ. साहिबा इतना डर गईं कि वो वहीं फ्रीज हो गईं. आग तेजी से बढ़ रही थी और डर के मारे उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें.

डिलीवरी बॉय ने दिखाई तेजी और टाल दिया बड़ा हादसा

जब डॉक्टर साहिबा घबराहट में कुछ नहीं कर पा रही थीं, तब डिलीवरी बॉय ने एक सेकंड भी नहीं गंवाया और खुद ही मोर्चा संभाल लिया. उसने समझदारी और हिम्मत से तुरंत आग पर काबू पा लिया. उसकी इसी फुर्ती की वजह से घर में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा टल गया.

‘कुछ लोग पार्सल लाते हैं, कुछ जिंदगी…’

इस डरावनी घटना के बाद डॉ. शिवांगी ने सोशल मीडिया पर पूरी बात शेयर की और डिलीवरी बॉय की खूब तारीफ की. उन्होंने लिखा, वो सच में मेरे लिए मसीहा बनकर आया, उसकी जितनी तारीफ करूं कम है. डॉक्टर ने आगे लिखा कि कुछ लोग सिर्फ पार्सल लाते हैं, लेकिन कुछ लोग मुश्किल वक्त में उम्मीद और नई जिंदगी दे जाते हैं. इस घटना को लेकर लोग कह रहे हैं कि यह वीडियो इस बात का सबूत है कि इंसानियत और हिम्मत आज भी जिंदा है.

यहां देखिए वायरल वीडियो

अभिषेक राय

अभिषेक राय

अभिषेक राय TV9 भारतवर्ष के डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं और ट्रेंडिंग टीम को लीड कर रहे हैं. पत्रकारिता में उन्हें 15 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान उन्होंने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों में काम किया है.

उनके करियर की शुरुआत 2009 में भोपाल के पीपुल्स समाचार से हुई थी, जहां उन्होंने प्रिंट मीडिया की बारीकियां सीखीं. इसके बाद वे लंबे समय तक दैनिक भास्कर ग्रुप से जुड़े रहे. यहां उन्होंने अखबार और वेबसाइट दोनों पर अहम जिम्मेदारियां निभाईं, जिससे उन्हें पुराने और नए दोनों तरह के मीडिया का अच्छा अनुभव मिला.

फिर उन्होंने अहमदाबाद के जानो दुनिया न्यूज चैनल में काम किया और टीवी मीडिया को समझा. फिलहाल वे TV9 भारतवर्ष में डिजिटल टीम का नेतृत्व कर रहे हैं.

अभिषेक को देश-दुनिया की राजनीति, विदेशी मामलों और वैश्विक कूटनीति की गहरी समझ है. वे खबरों का बारीक विश्लेषण करते हैं और डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को भी अच्छी तरह समझते हैं.

उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि लोगों को ऐसा सच्चा और अलग कंटेंट देना है जो उनकी सोच को बड़ा बनाए और हर मुद्दे को साफ नजरिए से देखने में मदद करे.

काम से समय मिलने पर उन्हें घूमना पसंद है. वह अक्सर पहाड़ों की शांत वादियों में जाना पसंद करते हैं.

Read More



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts