प्रतीकात्मक तस्वीरImage Credit source: Pexels
कुदरत के करिश्मे कई बार ऐसे होते हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है. मैक्सिको से एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसे देखकर मेडिकल साइंस के भी होश उड़ गए. यहां एक बच्ची का जन्म ‘पूंछ’ के साथ हुआ है. आइए जानते हैं इस अनोखी और दुर्लभ घटना की पूरी सच्चाई.
मैक्सिको में जन्मी ‘पूंछ वाली बच्ची’
यह अजीबोगरीब मामला उत्तर-पूर्वी मैक्सिको के एक ग्रामीण अस्पताल का है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक स्वस्थ माता-पिता के यहां सिजेरियन डिलीवरी के जरिए एक बच्ची ने जन्म लिया. बच्ची जन्म के समय बिल्कुल स्वस्थ और नॉर्मल थी, लेकिन जब डॉक्टरों ने उसका रूटीन चेकअप किया, तो वे सन्न रह गए. बच्ची की रीढ़ की हड्डी के पास करीब 2 इंच लंबी एक पूंछ जैसी संरचना थी, जिस पर बाल भी उगे हुए थे.
क्यों होती है ऐसी दुर्लभ स्थिति?
जर्नल ऑफ पीडियाट्रिक सर्जरी में छपी रिपोर्ट के अनुसार, इंसानों में इस तरह पूंछ के साथ पैदा होना बेहद दुर्लभ घटना है. मेडिकल इतिहास में अब तक ऐसे सिर्फ 40 के करीब मामले ही दर्ज किए गए हैं. जांच में पता चला कि यह पूंछ खतरनाक नहीं थी. इसमें हड्डी नहीं थी, सिर्फ चर्बी और टिश्यू थे. सुई चुभाने पर बच्ची रोई, जिससे पता चला कि इसमें नसें भी थीं.
सफलतापूर्वक हटाई गई पूंछ, सुरक्षित है बच्ची
डॉक्टरों ने लगातार बच्ची की सेहत और ग्रोथ पर नजर रखी. जब बच्ची दो महीने की हुई, तो उसकी सामान्य ग्रोथ के साथ पूंछ भी थोड़ी बढ़कर करीब 5.7 सेंटीमीटर लंबी हो गई. इसके बाद सर्जनों ने एक विशेष सर्जरी के जरिए इस पूंछ को सफलतापूर्वक शरीर से अलग कर दिया और उस जगह की री-कंस्ट्रक्शन सर्जरी की. गनीमत यह रही कि सर्जरी पूरी तरह कामयाब रही और बच्ची बिल्कुल स्वस्थ हालत में अस्पताल से घर लौट आई.

पूंछ के साथ पैदा हुई बच्ची Image credit: www.sciencedirect.com



















