पीड़िता ने आरोप लगाए कि कुलदीप सेंगर के इशारों पर पुलिस प्रशासन काम करता है। उन्होंने कहा, “कुलदीप सेंगर ने जेल से बैठकर गवाह वीरेंद्र यादव पर गुंडा एक्ट लगवाया। गिरफ्तारी के बाद 50 दिन वीरेंद्र यादव को जेल में रखा गया, जहां उन्हें टॉर्चर किया गया।”
हाईकोर्ट के फैसले पर सवाल उठाते हुए पीड़िता ने कहा, “सेंगर को उस समय जमानत दी गई है, जब अदालतों की एक हफ्ते की छुट्टियां होने वाली हैं।” उन्होंने सवाल उठाया, “मेरे चाचा ने किसी भी बेटी को नहीं छेड़ा था। फिर भी उन्हें जेल में डाल रखा है। उन्हें न जमानत दी जा रही है और न पेरोल पर रिहा किया जा रहा है। लेकिन रेप करने वाले और हत्या कराने वाले कुलदीप सेंगर को जमानत भी मिल रही है।”
रेप पीड़िता ने आरोप लगाए कि बृजभूषण शरण सिंह मामले में कुलदीप सेंगर का पूरा सहयोग कर रहे हैं।

























