viral

Viral Video: ‘आ बस मुझे मार…’, खुद ही ‘मौत’ के सामने पहुंचा बंदा, लगी जोरदार टक्कर

दोस्त के चक्कर में हादसे का शिकार हुआ बंदाImage Credit source: X/@PradeepMaikhur3

‘आ बैल मुझे मार’ वाली कहावत तो आपने सुनी ही होगी, लेकिन ‘आ बस मुझे मार’ वाली कहावत न तो आपने कभी सुनी होगी और न ही शायद कभी देखी होगी, पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलता है, जो चौंका देता है. दरअसल, इस वीडियो में एक बंदे की लापरवाही उसपर भारी पड़ती दिखाई देती है. वीडियो में बंदा अपने एक दोस्त के पीछे-पीछे जाकर सड़क के बीचों-बीच खड़ा हो जाता है और सामने से आ रही बस को रोकने की कोशिश करता है, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद जो होता है, वो उसके भी होश उड़ा देता है.

वायरल वीडियो की शुरुआत एक बिजी रोड से होती है, जहां कई गाड़ियां खड़ी नजर आती हैं. हालांकि बगल वाले रोड पर गाड़ियां तेजी से गुजरती हुई दिखती हैं. इसी बीच बाइक पर एक लड़का अचानक से उतर जाता है और गुस्से में रोड के दूसरी तरफ जाने लगता है. ऐसे में उसके पीछे-पीछे उसका दोस्त भी जाने लगता है, जो शायद उसे मनाने की कोशिश कर रहा होता है. तभी वो लड़का बस के सामने आकर खड़ा हो जाता है और अगले ही पल बस उसे जोरदार टक्कर मार देती है, जिससे वो सड़क पर दूर जाकर गिरता है. ये नजारा बेहद ही हैरान करने वाला है और ये भी सीख देता है कि रोड पर ऐसी गलती कभी नहीं करनी चाहिए.

मौत को गले लगाना निकला बंदा

इस चौंका देने वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @PradeepMaikhur3 नाम की आईडी से शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा है, ‘इसे ही मौत को गले लगाना कहते हैं. वह युवक अचानक अपनी बाइक से उतरा और किसी अनजान वजह से व्यस्त सड़क पर चला गया’.

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

लाखों बार देखा जा चुका वीडियो

महज 13 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 6 लाख 96 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि सैकड़ों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने लिखा है, ‘शायद वह उसे बचाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन अंत में खुद ही घायल हो गया’, तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘ये दुनिया के सबसे बेवकूफ लोगों में से एक हैं’.

ये भी पढ़ें: मौत आ जाए, पर ये कॉन्फिडेंस…शादी के स्टेज पर लड़के का करतब देख बौखलाए लोग, देखें वीडियो

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts