viral

केकड़े बेचने के लिए छोड़ दी एयर होस्टेस की नौकरी, अब रोज छाप रही ₹14 लाख; वायरल हुई कहानी

12 साल की नौकरी छोड़ केकड़े बेचने एयर होस्टेस Image Credit source: Meta AI

क्या आपने सोचा है कि कोई एयर होस्टेस केकड़े बेचने के लिए अपनी ग्लैमरस नौकरी छोड़ सकती है? सुनने में अजीब लगेगा, लेकिन चीन की जियाओ चेन ने कुछ ऐसा ही किया है. आज वे इस बिजनेस से रोज लाखों रुपए कमा रही हैं. आइए उनकी ये दिलचस्प कहानी जानते हैं.

क्यों छोड़ी 12 साल की नौकरी?

एयर होस्टेस बनना कई युवाओं का सपना होता है. चेन ने भी 12 साल तक ये नौकरी की. इसमें दुनिया घूमने का मौका मिलता है. लेकिन जब उन्होंने देखा कि उनके होमटाउन निंगबो में उनकी मां का केकड़े का बिजनेस काफी बढ़ गया है और परिवार को मदद की जरूरत है, तो उन्होंने बिना सोचे अपनी शानदार नौकरी छोड़ दी.

सोशल मीडिया ने उनके बिजनेस को बदल दिया

Vietnam.vn की रिपोर्ट के अनुसार, चेन ने एयर होस्टेस के तौर पर लोगों से बात करने की अपनी कला का नए बिजनेस में इस्तेमाल किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर छोटे-छोटे वीडियो बनाने शुरू किए. वीडियो में उन्होंने केकड़े चुनने से लेकर पैक करने तक की पूरी प्रक्रिया को दिलचस्प अंदाज में दिखाया. कभी खूबसूरत वर्दी पहनने वाली चेन अब तालाबों के पास केकड़े संभालती और ऑर्डर पैक करती नजर आती हैं. उनके वीडियो लोगों को बहुत पसंद आए. उनकी सादगी और मेहनत से उनका काम लोकल बाजार से निकलकर पूरे देश में पहुंच गया.

त्योहार पर हुई बंपर कमाई

चीन के मशहूर ‘मध्य शरद उत्सव’ के दौरान केकड़ों की मांग बहुत बढ़ जाती है. लोग इन्हें गिफ्ट के तौर पर देते हैं. इस सीजन में चेन के बिजनेस ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. रिपोर्ट के मुताबिक, इन दिनों उनकी रोज की बिक्री 1 लाख युआन से ज्यादा हो गई, जो करीब 14.45 लाख रुपए है.

डिमांड ज्यादा थी और मुनाफा भी खूब हो रहा था, लेकिन अच्छे केकड़ों की कमी जैसी दिक्कतें भी आईं. लालच में क्वालिटी से समझौता करने के बजाय, चेन ने समझदारी दिखाई. उन्होंने साफ कहा कि जब तक अच्छी क्वालिटी का स्टॉक नहीं मिलेगा, तब तक वे कम ऑर्डर ही लेंगी. उनका ये फैसला दिखाता है कि ग्राहक का भरोसा ही बिजनेस की असली कमाई है.

अभिषेक राय

अभिषेक राय

अभिषेक राय TV9 भारतवर्ष के डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं और ट्रेंडिंग टीम को लीड कर रहे हैं. पत्रकारिता में उन्हें 15 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान उन्होंने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों में काम किया है.

उनके करियर की शुरुआत 2009 में भोपाल के पीपुल्स समाचार से हुई थी, जहां उन्होंने प्रिंट मीडिया की बारीकियां सीखीं. इसके बाद वे लंबे समय तक दैनिक भास्कर ग्रुप से जुड़े रहे. यहां उन्होंने अखबार और वेबसाइट दोनों पर अहम जिम्मेदारियां निभाईं, जिससे उन्हें पुराने और नए दोनों तरह के मीडिया का अच्छा अनुभव मिला.

फिर उन्होंने अहमदाबाद के जानो दुनिया न्यूज चैनल में काम किया और टीवी मीडिया को समझा. फिलहाल वे TV9 भारतवर्ष में डिजिटल टीम का नेतृत्व कर रहे हैं.

अभिषेक को देश-दुनिया की राजनीति, विदेशी मामलों और वैश्विक कूटनीति की गहरी समझ है. वे खबरों का बारीक विश्लेषण करते हैं और डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को भी अच्छी तरह समझते हैं.

उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि लोगों को ऐसा सच्चा और अलग कंटेंट देना है जो उनकी सोच को बड़ा बनाए और हर मुद्दे को साफ नजरिए से देखने में मदद करे.

काम से समय मिलने पर उन्हें घूमना पसंद है. वह अक्सर पहाड़ों की शांत वादियों में जाना पसंद करते हैं.

Read More

What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts