ब्रिटेन के तटों पर बहकर आए सैकड़ों नीले जीवImage Credit source: X/@AndrewPBrooks
अगर आप समंदर किनारे घूम रहे हों और अचानक रेत पर नीले रंग के सैकड़ों अजीब से जीव बिखरे दिखें, तो एक पल को तो लगेगा ही कि शायद कोई एलियन उतर आया है. कुछ ऐसा ही नजारा आजकल ब्रिटेन के खूबसूरत समुद्र तटों पर देखने को मिल रहा है. कम्ब्रिया के सेंट बीज बीच और वेल्स के तटों पर अचानक से सैकड़ों चमकीले नीले जीव पानी के साथ बहकर किनारे पर आ गए हैं. पहली नजर में लोग इन्हें जेलीफिश समझ रहे थे, लेकिन जब असलियत सामने आई तो हर कोई हैरान रह गया.
जेलीफिश नहीं, तो फिर क्या हैं ये?
वैज्ञानिक भाषा में इन्हें ‘वेलेला वेलेला’ (Velella Velella) और आम भाषा में ‘बाय-द-विंड सेलर्स’ (By The Wind Sailors) कहा जाता है. देखने में यह भले ही एक अकेला जीव लगे, लेकिन असल में यह छोटे-छोटे कई जीवों का एक समूह होता है, जो मिलकर एक साथ काम करते हैं.
इनका आकार लगभग 2 इंच होता है. इनके शरीर के ऊपर एक छोटा सा पारदर्शी पाल (Sail) बना होता है. हवा जब इस पाल से टकराती है, तो ये किसी छोटी नाव की तरह पानी की सतह पर तैरते रहते हैं. चूंकि ये हवा के सहारे तैरते हैं, इसलिए तेज हवाएं इन्हें किनारे की तरफ धकेल देती हैं.
अचानक समुद्र किनारे क्यों आ रहे हैं ये जीव?
विशेषज्ञों का कहना है कि यह नजारा एक दशक से भी ज्यादा समय बाद इतने बड़े पैमाने पर देखा गया है. इसके पीछे दो मुख्य वजहें हैं. पहला है तेज पश्चिमी हवाएं. समंदर में उठे तूफानों के बाद बहने वाली हवाएं इन्हें खींचकर किनारे ले आईं. दूसरा ब्रिटेन में भीषण गर्मी. ब्रिटेन में इन दिनों कई इलाकों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. असामान्य रूप से गर्म मौसम के कारण इन जीवों की संख्या बढ़ी है.
खूबसूरत हैं, लेकिन छूने की गलती न करें!
रेत पर बिखरी इन नीली सुंदर आकृतियों को देखकर लोग तस्वीरें लेने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं. स्थानीय पर्यटक लुईस निकोलसन ने बताया, वहां सैकड़ों नीले जीव बिखरे थे, जो बेहद खूबसूरत लग रहे थे. इतनी धूप भरे दिन में यह एक अद्भुत नजारा था.
सावधानी बेहद जरूरी है
हालांकि ये जहरीले ‘पुर्तगाली मैन ओ’ वार’ की तरह बहुत ज्यादा खतरनाक नहीं होते, लेकिन कुम्ब्रिया वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ने इसे लेकर लोगों को चेताया है और इन्हें दूर से ही देखने की सलाह दी गई है. अगर आप इन्हें छूते हैं और फिर वही हाथ अपनी आंखों, होंठों या चेहरे पर लगा लेते हैं, तो तेज जलन और खुजली हो सकती है. यह भी पढ़ें:इस उम्र के लोग छोड़ते हैं सबसे ज्यादा गैस! अनोखी रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा
मौसम विभाग और समुद्री विशेषज्ञों का मानना है कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी, आने वाले दिनों में समंदर किनारे ऐसे और भी नीले मेहमान नजर आ सकते हैं. यह भी पढ़ें:4,000 मीटर की ऊंचाई पर उगता है यह इंसान से भी लंबा फूल, कहलाता है हिमालयी हीरा; देखें वीडियो
I spotted lots of these unusual creatures on Borth Beach in Wales, these are By-the-wind Sailors or Velella velella & are a colony of individual animals & not true jellyfish.
Theres a video here which shows more & gives a sense of their scale https://t.co/uVd0EmY5t6 pic.twitter.com/BHH2DhMB4m
— Andrew Brooks (@AndrewPBrooks) August 3, 2026



























