viral

खुद जिद करके जेल की गाड़ी में घुसा लड़का, फिर जो हुआ देखकर छूट गई सबकी हंसी!

दोस्त के चक्कर में पुलिस की बस में कैद हुआ लड़का!Image Credit source: X/@be_mewadi

Jantar Mantar Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या दिलचस्प देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता. दिल्ली के जंतर-मंतर से इन दिनों एक ऐसा मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी बिल्कुल नहीं रोक पाएंगे. मामला कुछ यूं है कि जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट चल रहा था. पुलिस वाले अपनी ड्यूटी निभा रहे थे और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भरकर ले जाने के लिए बसें तैयार खड़ी थीं. तभी वहां एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर भैया और और शिक्षाविद यानी अनुज भगत पहुंच गए. पता नहीं उनके दिमाग में क्या आया कि उन्होंने खुद-ब-खुद बस में बैठने की जिद पकड़ ली.

पुलिस वालों से बोले- ‘सर, दोस्त बिछड़ जाएगा’

वायरल हो रहे इस वीडियो में अनुज बड़े मासूम बनकर पुलिस वालों से इमोशनल अपील कर रहे हैं- सर, हम तीन दोस्त साथ आए हैं. अगर मैं यहां बिछड़ गया तो अकेला कहां जाऊंगा? प्लीज मुझे भी अंदर जाने दो ना.

पुलिस वाले भी भले मानुष निकले. उन्होंने सोचा कि चलो यार-दोस्ती की बात है, तो दरवाजा खोलकर अनुज को भी अंदर जाने दिया. अनुज भी बड़े जोश में अंदर घुसे कि चलो अब दोस्तों के साथ पुलिस की बस में सैर का मजा लिया जाए.

अंदर पहुंचते ही हो गया खेला!

जैसे ही अनुज बस के अंदर पहुंचे, तो नजारा ही बिल्कुल बदल गया. जिन दोस्तों के चक्कर में वह हीरो बनकर अंदर गए थे, वे पहले ही खिड़की और इमरजेंसी गेट से चुपचाप खिसक चुके थे. अनुज ने जब खाली सीटें देखीं और दोस्तों को बाहर भागते देखा, तो उनके तो होश ही उड़ गए और फिर घबराकर बोले- अरे भाई! मेरे दोस्त तो बाहर निकल गए, अब मुझे भी जाने दो.

लेकिन भैया तब तक बहुत देर हो चुकी थी. महिला पुलिसकर्मी ने फुर्ती दिखाते हुए बस का दरवाजा बंद कर दिया. अब अनुज भाई अंदर और बाकी प्रदर्शनकारी उन पर हंसते हुए बोले- अरे भाई, डरते क्यों हो? हम लोग हैं ना तुम्हारे साथ, कहीं नहीं जाने देंगे.

1 मिनट 4 सेकंड की इस वीडियो क्लिप पर इंटरनेट की जनता जमकर मौज ले रही है. एक यूजर ने लिखा, भाई पिकनिक मनाने थोड़ी जा रहा था जो खुद ही जेल की गाड़ी में घुस गया. दूसरे ने कहा, जब ऐसे दोस्त हों तो दुश्मन की क्या जरूरत?

अब देखिए ये वायरल वीडियो

अभिषेक राय

अभिषेक राय

अभिषेक राय (Abhishek Roy) अभी TV9 भारतवर्ष के डिजिटल विंग में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) हैं. पत्रकारिता में उन्हें 14 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है.

शुरुआत में वे भोपाल के ‘पीपुल्स समाचार’ अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के ‘जानो दुनिया’ (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई.

अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं.

अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे.

अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.

Read More

What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts