Crime

गुरुग्राम में IAF के रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन को लोहे की रॉड से पीटा, पार्किंग विवाद में हुआ हमला, Ncr Hindi News

गुरुग्राम में पार्किंग विवाद में एयरफोर्ट के एक रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन पर पार्किंग अटेंडेंट द्वारा लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किया है। यह सारा विवाद सही जगह गाड़ी पार्क नहीं करने को लेकर शुरू हुआ था।

दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में पार्किंग विवाद में भारतीय वायु सेना (IAF) के एक रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन को लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटने का मामला सामने आया है। हमले में घायल होने के चलते उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहा कि पीड़ित अमित कुमार गुप्ता कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना के ऑपरेशन सफेद सागर का हिस्सा थे। यह घटना 10 सितंबर को रात करीब 8 बजे हुई। इस दौरान रिटायर्ड IAF अधिकारी अपने परिवार के साथ मैग्नम ग्लोबल पार्क के एक रेस्टोरेंट में डिनर करने गए थे। पुलिस पीड़ित के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

गुरुग्राम पुलिस ने सोमवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर 65 थाना क्षेत्र में एक पार्किंग अटेंडेंट के साथ बहस के बाद वायु सेना के एक रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन अमित कुमार गुप्ता पर कथित तौर पर लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

हमले से सिर और हाथ में आई चोटें

रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन गुप्ता की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, उन्होंने अपने परिवार के एक सदस्य को रेस्टोरेंट के पास उतारा और अपनी गाड़ी पार्क करने के लिए पार्किंग एरिया की ओर चले गए। अधिकारी का आरोप है कि गाड़ी को सही जगह पर खड़ी करने को लेकर पार्किंग अटेंडेंट के साथ उनकी बहस हो गई। इसके बाद अटेंडेंट ने अधिकारी के सिर और हाथ पर वार किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

कैप्टन गुप्ता ने आरोप लगाया, “मैं अपने परिवार के साथ रात के खाने के लिए वहां पहुंचा था। हालांकि, पार्किंग अटेंडेंट मुझे अपनी कार पार्क करने की इजाजत नहीं दे रहे थे। वह बिजनेस पार्क के कम से कम चार अधिकृत पार्किंग स्थलों पर गए, लेकिन उन्हें कहीं भी अपनी कार पार्क करने की इजाजत नहीं मिली।”

उन्होंने कहा, “तभी एक पार्किंग अटेंडेंट ने कई मुक्के मारकर मेरी कार की खिड़की तोड़ने की कोशिश की। बहस के दौरान मैं कार से बाहर निकला, तभी वह अचानक कहीं से लोहे की रॉड ले आया और मेरे बाएं हाथ और सिर पर कई बार वार करके भाग गया।”

गुप्ता ने आरोप लगाया कि उन्होंने मदद के लिए अपने परिवार और पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया, लेकिन तुरंत कोई मदद नहीं मिली।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

गुरुग्राम सेक्टर 65 थाने के एसएचओ रणबीर ने बताया कि पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तो वे गुप्ता का बयान दर्ज करने के लिए अस्पताल गई, लेकिन अधिकारी ने कहा कि वह अभी ठीक महसूस नहीं कर रहे हैं और बयान देने की हालत में नहीं है। बाद में खुद थाने आकर अपना बयान देंगे। हालांकि, उन्होंने घटना वाले दिन ही पुलिस को लिखित शिकायत दे दी थी। एसएचओ ने कहा कि मामला दर्ज किया जा रहा है और आगे की जांच चल रही है।

(एएनआई के इनपुट के साथ)

What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts