viral

गुरु रंधावा के गाने पर ऑफिस में डांस करती दिखीं दो लड़कियां, डोपामिन पर लड़कियों का डांस सोशल मीडिया पर वायरल

ऑफिस डांस हुआ वायरल Image Credit source: Instagram/riddhi.the.g

कॉर्पोरेट ऑफिस का नाम सुनते ही अक्सर दिमाग में कंप्यूटर, मीटिंग, ईमेल, टारगेट और डेडलाइन जैसी चीजें घूमने लगती हैं. सुबह से शाम तक काम के बीच कर्मचारियों की जिंदगी कई बार काफी रूटीन और बोरिंग लग सकती है. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो ऑफिस के इसी माहौल की एक मजेदार और अलग तस्वीर दिखा रहा है. वीडियो में काम के बीच ऐसा पल देखने को मिला, जिसने पूरे ऑफिस का माहौल ही बदल दिया.

दरअसल, वायरल वीडियो में एक कॉर्पोरेट ऑफिस की दो युवतियां मशहूर सिंगर गुरु रंधावा के लोकप्रिय गाने डोपामिन पर डांस करती नजर आ रही हैं. दोनों ने ऑफिस के अंदर जिस कॉन्फिडेंस के साथ डांस किया, उसे देखकर वहां मौजूद लोग भी उनका उत्साह बढ़ाने लगे. देखते ही देखते कामकाज से भरा ऑफिस कुछ देर के लिए म्यूजिक और डांस के माहौल में बदल गया.

एनर्जेटिक बीट्स ने बनाया माहौल

वीडियो की शुरुआत में दोनों युवतियां डांस के लिए तैयार दिखाई देती हैं. जैसे ही डोपामिन गाना बजता है, दोनों अपने डांस मूव्स शुरू कर देती हैं. गाने की तेज बीट के साथ उनके स्टेप्स भी तेजी से बदलते नजर आते हैं. उनके एक्सप्रेशन और बॉडी लैंग्वेज से साफ दिखता है कि दोनों इस पल को पूरी तरह एंजॉय कर रही हैं. खास बात यह है कि कैमरे के सामने भी दोनों बिल्कुल सहज नजर आती हैं. उनके आसपास ऑफिस के कई कर्मचारी भी खड़े दिखाई देते हैं. कोई तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ा रहा है तो कोई इस मजेदार पल को अपने कैमरे में रिकॉर्ड करता नजर आ रहा है. डांस के दौरान सहकर्मियों का रिएक्शन भी वीडियो को खास बना देता है. आमतौर पर जहां लोग लैपटॉप और काम में व्यस्त दिखाई देते हैं, वहीं इस वीडियो में कर्मचारी म्यूजिक और डांस का आनंद लेते नजर आ रहे हैं.

गुरु रंधावा का डोपामिन युवाओं के बीच काफी पसंद किया जा रहा है. इसकी तेज धुन और एनर्जेटिक बीट्स की वजह से सोशल मीडिया पर भी इस गाने पर कई वीडियो बनाए जा रहे हैं. अब ऑफिस की इन दोनों युवतियों का डांस भी इसी ट्रेंड का हिस्सा बन गया है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: टीचर ने अटेंडेंस के बहाने बच्चों को याद करा दिया पूरा Periodic Table, वायरल हुआ ये आसान तरीका

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं. कई लोगों को यह बात खास लगी कि ऑफिस जैसा गंभीर माहौल भी कभी-कभी मस्ती और मनोरंजन से भर सकता है. वीडियो यह भी दिखाता है कि लगातार काम के बीच ऐसे छोटे-छोटे मजेदार पल कर्मचारियों को रिलैक्स करने और माहौल को हल्का बनाने में मदद कर सकते हैं. यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है.

यहां देखिए वीडियो

आयुष कुमार

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.

अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.Read More



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts