viral

गेट में फंसा बेजुबान का सिर, मसीहा बनकर आया CISF जवान; दिल जीत रहा है रेस्क्यू का यह VIDEO

जवान ने इंसानियत की मिसाल देकर यूं बचाई जान
Image Credit source: X/@CISFHQrs

सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. कई बार ऐसे वीडियो सामने आते हैं जो दिल को झकझोर देते हैं, तो कुछ वीडियो चेहरे पर मुस्कान और आंखों में सुकून ले आते हैं. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसमें सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) के एक जवान की दरियादिली देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है. इस वीडियो ने साबित कर दिया है कि सुरक्षा बलों के जवान सिर्फ देश की हिफाजत ही नहीं करते, बल्कि हर बेजुबान और जरूरतमंद की जान बचाने के लिए भी तत्पर रहते हैं.

फंसी थी एक बेजुबान की जान, दर्द से तड़पता रहा जानवर

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गेट की लोहे की सफेद रेलिंग और नीले फ्रेम के बीच एक गाय का सिर बुरी तरह फंस गया था. गाय का बाकी शरीर गेट के दूसरी तरफ था और वह खुद को आजाद कराने की कोशिश में लगातार छटपटा रही थी. अपनी इस बेबसी में वह जितनी जोर लगाती, उसका सिर और सींग उतने ही कसकर रेलिंग के बीच फंसते चले जाते. डर और घबराहट के मारे उस बेजुबान जानवर की हालत खराब हो रही थी.

बिना जोर लगाए, धैर्य और सूझबूझ से किया रेस्क्यू

मौके पर मौजूद CISF के एक जवान की नजर जब इस तड़पते हुए जानवर पर पड़ी, तो उन्होंने बिना एक पल गंवाए मदद का बीड़ा उठाया. जवान ने हड़बड़ी में गाय को जोर से खींचने या जल्दबाजी करने की गलती नहीं की. उन्होंने बेहद संयम के साथ गाय के पास बैठकर उसके सिर और सींगों को सहलाया. इसके बाद बड़ी सावधानी से सही एंगल बनाते हुए उसके सिर को रेलिंग के बीच से बाहर निकाला. जवान की इस सूझबूझ और प्यारभरे अंदाज ने कुछ ही पलों में गाय को सुरक्षित आजाद करा लिया.

दिल जीत रहा है रेस्क्यू का यह वीडियो

इस दिल को छू लेने वाले रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो CISF के आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, फंसी थी एक जिंदगी, जवान ने दिल से निभाई जिम्मेदारी. फोर्स ने यह भी संदेश दिया है कि उनके जवान हर परिस्थिति में हर एक जीवन की कीमत समझते हैं और उसकी रक्षा के लिए तत्पर हैं. नेटिजन्स इस जवान की दरियादिली, धैर्य और इंसानियत की जमकर सराहना कर रहे हैं.

यहां देखिए वायरल वीडियो

अभिषेक राय

अभिषेक राय

अभिषेक राय (Abhishek Roy) अभी TV9 भारतवर्ष के डिजिटल विंग में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) हैं. पत्रकारिता में उन्हें 14 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है.

शुरुआत में वे भोपाल के ‘पीपुल्स समाचार’ अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के ‘जानो दुनिया’ (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई.

अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं.

अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे.

अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.

Read More



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts