‘घरा-घाघरा’ पर लड़की ने किया डांस Image Credit source: Instagram/aashvi.patel06
सोशल मीडिया पर डांस के वीडियो अक्सर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखने के बाद नजरें हटाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. इन दिनों ऐसा ही एक डांस वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की काले रंग के घाघरे में घरा-घाघरा गाने पर शानदार डांस करती नजर आ रही है. उसके डांस करने का अंदाज और चेहरे के एक्सप्रेशन लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं.
वीडियो में लड़की ने काले रंग का खूबसूरत घाघरा पहना हुआ है. इस आउटफिट में वह काफी आकर्षक नजर आ रही है. जैसे ही गाने की धुन शुरू होती है, वह पूरे कॉन्फिडेंस के साथ डांस करना शुरू कर देती है. उसके डांस मूव्स में जहां एक तरफ जबरदस्त एनर्जी दिखाई देती है, वहीं दूसरी ओर उसके एक्सप्रेशन भी हर बीट के साथ बिल्कुल सटीक नजर आते हैं. यही वजह है कि वीडियो देखने वाले यूजर्स उसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे हैं.
खूबसूरती से किया डांस
घरा-घाघरा गाने पर लड़की ने जिस तरह से डांस किया है, वह देखने में काफी दिलचस्प लगता है. गाने के अलग-अलग हिस्सों के साथ उसके स्टेप्स और चेहरे के भाव बदलते नजर आते हैं. कई जगह वह बेहद खूबसूरती से डांस स्टेप्स करती है तो वहीं कुछ मूव्स में उसका आत्मविश्वास साफ दिखाई देता है. उसके डांस का यही अंदाज वीडियो को और खास बना रहा है.
यह भी पढ़ें: Viral Video: अपने बालों से उत्तराखंड की रेनू ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, बालों की लंबाई जानकर रह जाएंगे हैरान
वीडियो को इंस्टाग्राम पर @aashvi.patel06 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. पोस्ट होते ही यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया. सोशल मीडिया यूजर्स को लड़की का डांस इतना पसंद आया कि कमेंट सेक्शन में उसकी तारीफों की बाढ़ आ गई. कोई उसके डांस मूव्स की तारीफ कर रहा है तो कोई उसके एक्सप्रेशन को शानदार बता रहा है. कुछ यूजर्स ने उसके डांस को बेहद खूबसूरत बताया, जबकि कई लोगों ने कमेंट करके कहा कि उसने गाने की बीट को बहुत अच्छे से पकड़ा है. वीडियो में लड़की की एनर्जी भी लोगों को खूब पसंद आ रही है.
यहां देखिए वीडियो



























