यह पूरा मामला X (पूर्व में ट्विटर) पर @JharkhandRail नाम के हैंडल से शेयर किया गया हैImage Credit source: X/@JharkhandRail
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. मामला ट्रेन के थर्ड एसी (3AC) कोच का है, जहां एक पैसेंजर ने अपनी अपर बर्थ पर बैठकर न सिर्फ पूजा-पाठ की, बल्कि चलती ट्रेन में खुलेआम दीया भी जला दिया. इस हरकत को देखकर साथ सफर कर रहे अन्य यात्रियों के होश उड़ गए. लोगों ने जब इसका विरोध किया और समझाया, तब भी वह शख्स अपनी जिद पर अड़ा रहा और कोई जवाब नहीं दिया.
ट्रेन के अंदर खुले में आग जलाना है पूरी तरह प्रतिबंधित
वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है कि क्या लोगों में इतना बेसिक सेंस भी नहीं बचा है? रेलवे के नियमों के मुताबिक, ट्रेन के अंदर माचिस, लाइटर का इस्तेमाल करना या किसी भी तरह की खुली आग जलाना सख्त मना है. ट्रेन के भीतर मौजूद बर्थ, चादर, कंबल और पर्दे बहुत जल्दी आग पकड़ते हैं. ऐसे में चलती ट्रेन में दीया जलाना किसी बड़े हादसे को न्योता देने जैसा है.
यात्रियों के समझाने पर भी नहीं माना शख्स
वायरल क्लिप में साफ देखा जा सकता है कि अपर बर्थ पर बैठा एक यात्री दीया जलाकर पूजा कर रहा है. आसपास बैठे लोग उसे लगातार समझा रहे हैं कि ऐसा मत कीजिए, वरना अभी फायर अलार्म बज जाएगा. एक अन्य यात्री ने कहा कि धूपबत्ती तो बंद करवा दी, अब इस दीये को भी बुझवा दीजिए. इसके बावजूद उस शख्स पर कोई असर नहीं पड़ा.
यह पूरा मामला X (पूर्व में ट्विटर) पर @JharkhandRail नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. पोस्ट में साफ लिखा गया है कि यह संदेश किसी भी धर्म या आस्था के खिलाफ नहीं है, बल्कि यह केवल सार्वजनिक सुरक्षा की याद दिलाने के लिए है.
सोशल मीडिया पर जनता का फूटा गुस्सा
इस वीडियो के सामने आने के बाद कमेंट सेक्शन में यूजर्स की तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एक यूजर ने लिखा, हे भगवान. ऐसे लोगों को यात्रा करने से बैन कर देना चाहिए. दूसरे ने कहा, पहले तो तगड़ा फाइन लगाओ, फिर जेल भेजो. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, सिविक सेंस की ऐसी की तैसी कर दी. यह भी पढ़ें:सुहागरात के बाद अब चलती ट्रेन में हवन और पूजा-पाठ का वीडियो हुआ वायरल, रेलवे ने बताया क्या है सच
यहां देखिए वायरल वीडियो
🚆A video circulating on social media shows a passenger performing prayers on the upper berth of an AC train coach while lighting incense sticks and an oil lamp.
A fellow passenger reportedly intervened, explaining that such acts can be dangerous. Smoke may trigger the train’s pic.twitter.com/79SrmBnAdW
— Jharkhand Rail Users (@JharkhandRail) July 26, 2026



























