वायरल फेस अभिनव बिष्टImage Credit source: Instagram/@issac1rl
Jantar Mantar Boy Abhinav Bisht Comeback: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से रातों-रात इंटरनेट सनसनी बने अभिनव बिष्ट का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक उड़ गया था. सोचिए, जिस लड़के की एक-एक रील पर करोड़ों व्यूज आ रहे हों, उसका अकाउंट अचानक सस्पेंड हो जाए तो खलबली तो मचेगी ही ना? लेकिन भैया अभिनव ने भी हार नहीं मानी और अब उनका अकाउंट वापस आ गया है. आइए जानते हैं कि आखिर बिना किसी वॉर्निंग के डिलीट हुआ उनका अकाउंट वापस कैसे आया और सोशल मीडिया पर क्या बवाल मचा हुआ है.
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट और अभिनव बिष्ट की वायरल कहानी
पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर हुए ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ यानी CJP के प्रदर्शन ने कई नए चेहरों को रातों-रात इंटरनेट स्टार बना दिया. इन्हीं में से एक नाम है अभिनव बिष्ट, जो वहां से पल-पल की लाइव अपडेट दे रहे थे. अभिनव ने पारंपरिक राजनीतिक पत्रकारिता से हटकर टिकटॉक स्टाइल में वीडियोज बनाए, जो युवाओं को बेहद पसंद आए. RAF के जवानों के पीछे खड़े होकर दोस्तों के साथ बनाई गई उनकी एक रील ने तो सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. इस वीडियो को 16 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया, जिस पर 65 लाख लाइक्स और 1.34 लाख से अधिक कमेंट्स आए.
अचानक क्यों सस्पेंड हुआ था इंस्टाग्राम अकाउंट?
26 जुलाई को जब अभिनव यूट्यूब पर लाइवस्ट्रीम कर रहे थे, तभी उन्हें पता चला कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है. अभिनव का कहना था कि इंस्टाग्राम की तरफ से उन्हें कोई भी पहले से नोटिस या वार्निंग नहीं दी गई थी. उनके शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के मुताबिक, उन्हें फैसले के खिलाफ 180 दिनों के भीतर अपील करने का ऑप्शन मिला था.
‘कमबैक हो गया गाइज!’: ऐसे वापस मिला अकाउंट
जैसे ही अकाउंट सस्पेंड हुआ, उनके फैंस के बीच मायूसी छा गई. लेकिन जल्द ही अभिनव ने एक नया वीडियो शेयर कर खुशखबरी दी कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट वापस आ गया है. अभिनव बिष्ट ने अपने फॉलोअर्स को धन्यवाद देते हुए कहा,आखिरकार मेरा अकाउंट वापस आ चुका है. मुझे देखकर आप लोगों को लग ही रहा होगा कि मुझे पूरी रात नींद नहीं आई. मैं कल रात से सोया ही नहीं हूं, आज जाके मैं सोऊंगा. और जिन्होंने विश मांगी, उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद. आप लोगों की वजह से ही मेरा अकाउंट वापस आया. मैं आप सभी से प्यार करता हूं.अभिनव के इस धमाकेदार कमबैक रील को भी कुछ ही घंटों में करोड़ों व्यूज, 5 लाख से ज्यादा लाइक्स और हजारों कमेंट्स मिल चुके हैं. फैंस कमेंट सेक्शन में लगातार अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं और उन्हें दिल का साफ इंसान बता रहे हैं. यह भी पढ़ें:अरेसोशल मीडिया पर ये Vasteguna Huiya बला क्या है? जानिए Gen Z के इस वायरल मीम का पूरा सच
यहां देखिए वायरल वीडियो



























