viral

जब जवान को परिवार की खली कमी…तो अधिकारी ने लगाया गले, वीडियो देख नम हो गईं आंखें

जवान को मिला अधिकारी का प्यारImage Credit source: X/@diol2n

इंडोनेशियाई सेना के एक ट्रेनिंग प्रोग्राम का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर रहा है. वीडियो में सेना की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद जवानों के लिए एक खास समारोह रखा गया था. वहां ज्यादातर युवा सैनिकों के साथ उनके माता-पिता, पार्टनर या परिवार के लोग मौजूद थे. हर तरफ खुशी और गर्व का माहौल था, लेकिन इसी बीच एक जवान ऐसा भी था, जो अकेला खड़ा नजर आया.

जहां बाकी सैनिक अपने करीबियों के साथ इस खास पल को सेलिब्रेट कर रहे थे, वहीं उस जवान के पास कोई अपना दिखाई नहीं दे रहा था. वह चुपचाप बाकी लोगों से थोड़ा अलग खड़ा था. उसके चेहरे पर एक अजीब सी खामोशी थी, जिसे देखकर शायद ही कोई अपनी भावनाएं रोक पाए, तभी वहां मौजूद एक सीनियर अधिकारी की नजर उस जवान पर पड़ी. उन्होंने उसकी स्थिति को समझने में देर नहीं लगाई. अधिकारी सीधे उसके पास पहुंचे और उसे अपने पास बुलाकर गर्मजोशी से गले लगा लिया. यह कोई औपचारिक सैन्य सलाम या बधाई नहीं थी, बल्कि बिल्कुल एक पिता की तरह दिया गया अपनापन था.

अचानक मिला किसी अपने का साथ

शुरुआत में जवान ने खुद को संभालने की कोशिश की. उसने अपनी भावनाओं को रोककर रखने की पूरी कोशिश की, लेकिन शायद उस पल का अकेलापन और अचानक मिला प्यार दोनों ही उसके लिए बहुत ज्यादा थे. कुछ ही सेकंड में उसकी आंखों से आंसू निकलने लगे. वह अधिकारी के कंधे से लगकर रो पड़ा.

अधिकारी ने भी उसे तुरंत नहीं छोड़ा. उन्होंने उसे उसी तरह गले लगाए रखा और उसे हिम्मत देते रहे. उस वक्त दोनों के बीच किसी बड़े भाषण या शब्दों की जरूरत नहीं थी. वह एक छोटा सा गले लगना ही बहुत कुछ कह रहा था. ये वीडियो इसलिए भी खास बन गया क्योंकि इसमें सेना की वर्दी के पीछे छिपी इंसानी भावनाएं साफ नजर आती हैं. ट्रेनिंग पूरी करना किसी भी जवान के लिए जिंदगी का बड़ा पड़ाव होता है. ऐसे मौके पर जब दूसरे लोग अपने परिवार के साथ खुशी बांट रहे हों और आपके लिए वहां कोई अपना न हो, तो वह पल कितना भारी हो सकता है, इसका अंदाजा इस वीडियो से लगाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Nachange Saari Raat गाने पर लड़कियों का जबरदस्त डांस वायरल, परफॉर्मेंस ने मचाई सोशल मीडिया पर धूम

उस सीनियर अधिकारी ने सिर्फ अपने एक जवान को सांत्वना नहीं दी, बल्कि यह भी दिखाया कि अच्छी लीडरशिप सिर्फ आदेश देने तक सीमित नहीं होती. कभी-कभी किसी के पास जाकर उसे गले लगाना और यह एहसास दिलाना कि वह अकेला नहीं है, सबसे बड़ी मदद बन जाता है. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी इस पल को देखकर भावुक हो गए. कई लोगों ने अधिकारी की संवेदनशीलता और उनके इस छोटे से लेकिन बेहद मायने रखने वाले कदम की तारीफ की.

यहां देखिए वीडियो

आयुष कुमार

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.

अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.Read More



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts