साकेत अग्रवाल यह रकम बैंक में जमा कराने जा रहे थे, तभी यह वारदात हुई। इस दौरान अपराधियों ने उन पर गोली भी चलाई, हालांकि साकेत बाल-बाल बच गए।
बताया गया कि जमशेदपुर में हिन्दुस्तान यूनिलीवर की एजेंसी चलाने वाले साकेत अग्रवाल स्कूटी से बैंक जा रहे थे। रास्ते में दो बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और अचानक आंखों में लाल मिर्च पाउडर फेंक दिया। रुपयों भरा बैग छीनने के बाद भी जब व्यापारी ने उनका पीछा किया तो अपराधियों ने हवा में फायरिंग की और इनोवा गाड़ी पर सवार होकर मौके से भाग निकले।

























