viral

जापान के पब्लिक टॉयलेट देख भावुक हुई भारतीय महिला, वीडियो शेयर कर बोली- ‘वे हमारे बारे में इतना क्यों सोचते हैं?’

जापान के वॉशरूम में महिलाओं के लिए खास व्यवस्था
Image Credit source: Instagram/@sahigal.ankita

अगर आप सोच रहे हैं कि पब्लिक टॉयलेट कैसे हो सकते हैं, तो जापान का यह वायरल वीडियो आपकी सोच बदल देगा. जापान में रह रहीं एक भारतीय महिला अंकिता सहिगल ने वहां के पब्लिक वॉशरूम का एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. वहां की सुविधाएं देखकर हर कोई हैरान है.

वीडियो में क्या है खास?

अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में बताया कि जापान में हर छोटी-छोटी बात का कितना बारीकी से ध्यान रखा जाता है. वहां की व्यवस्था देखकर वे कई बार इमोशनल हो जाती हैं. आइए जानते हैं क्या-क्या खास सुविधाएं मिलती हैं.

जापान के छोटे से छोटे बाथरूम में भी तैयार होने के लिए अलग से शीशा और मेकअप काउंटर मिलता है. छोटे बच्चों के साथ आने वाली मांओं के लिए वॉशरूम के अंदर ही बैठने की खास जगह होती है, ताकि वे बिना किसी परेशानी के बच्चे को संभाल सकें.

अनोखा ‘चेंजिंग बोर्ड’

इस वीडियो की सबसे दिलचस्प बात थी एक फोल्डेबल बोर्ड. पहले अंकिता को लगा कि यह सिर्फ डायपर बदलने के लिए है, लेकिन असल में महिलाएं इस पर खड़े होकर आसानी से अपने कपड़े या जूते बदल सकती हैं. अगर फर्श गीला या गंदा भी हो, तो इस बोर्ड की मदद से पैर गंदे नहीं होते. यह भी पढ़ें:25 दिन में 1 लाख रुपए साफ! भारतीय शख्स ने सुनाया जापान की महंगाई का दर्द, बोला- अभी खाने का खर्च जोड़ा ही नहीं

इस गहरी सोच और इंसानी सहूलियत को देखकर अंकिता भावुक हो गईं और बोलीं, ये लोग हमारे बारे में इतना क्यों सोचते हैं? कोई देश अपने नागरिकों खासकर महिलाओं का इतना ख्याल कैसे रख सकता है? सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और कह रहे हैं कि हर देश के पब्लिक टॉयलेट ऐसे ही होने चाहिए. यह भी पढ़ें:साल 2057 में जी रहा है जापान! हाई-टेक पब्लिक टॉयलेट देख हैरान रह गया मुंबई का क्रिएटर; वीडियो वायरल

यहां देखिए वायरल वीडियो

अभिषेक राय

अभिषेक राय

अभिषेक राय (Abhishek Roy) अभी TV9 भारतवर्ष के डिजिटल विंग में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) हैं. पत्रकारिता में उन्हें 14 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है.

शुरुआत में वे भोपाल के ‘पीपुल्स समाचार’ अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के ‘जानो दुनिया’ (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई.

अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं.

अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे.

अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.

Read More



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts