viral

‘महीने के ₹5 लाख भी कम लगते हैं…’ कंटेंट क्रिएटर के इस वायरल बयान ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

देहरादून के इन्वेस्टर के दावे पर भड़के लोग

आजकल सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग अजीब-अजीब दावे करते रहते हैं. हाल ही में देहरादून के एक इन्वेस्टर और कंटेंट क्रिएटर करण गुलाटी (Karan Gulati) का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इंस्टाग्राम पर करण ‘thatsikhinvestor’ नाम से वीडियो बनाते हैं. अपने हालिया वीडियो में उन्होंने दावा किया है कि महीने के 5 लाख रुपए कमाना तो उनके लिए बस शुरुआत है, ये तो उनकी कम से कम जरूरत है. फिर क्या था, यह क्लिप सामने आते ही इंटरनेट की पब्लिक ने उनके मजे लेना शुरू कर दिया और कमेंट सेक्शन में मजेदार टिप्पणियों की बाढ़ आ गई.

वीडियो में क्या हुआ था?

वायरल वीडियो में करण कहते नजर आ रहे हैं कि 5 लाख रुपए महीना अब उनके लिए काफी नहीं है. जब उनके साथ बैठी महिला ने उन्हें याद दिलाया कि महीने के 5 लाख कमाने वाला शख्स भारत के टॉप 1% रईसों में आता है, तो करण ने जवाब दिया कि वह जहां भी देखते हैं, हर कोई इसी क्लब में शामिल है. हालांकि, बाद में उन्होंने सफाई दी कि वह सिर्फ बढ़ती लाइफस्टाइल के खर्च पर बात कर रहे थे, लेकिन तब तक बात काफी आगे निकल चुकी थी.

इंटरनेट यूजर्स ने जमकर लिए मजे

इन्वेस्टर का यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके मजे लेना शुरू कर दिया. कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है. एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, 80 लाख रुपए महीने से कम कमाना तो गरीबी रेखा से नीचे आना है.दूसरे ने मजे लेते हुए कहा, मैं कोई दिखावा नहीं करना चाहता, लेकिन आज के समय में 40-50 लाख रुपए तो न्यूनतम आय होनी चाहिए. एक अन्य यूजर ने लिखा, मैं तो रोजाना के 69 हजार रुपए से एक रुपया भी कम नहीं कमाऊंगा.

यही नहीं, कुछ लोगों ने उन्हें उनके प्रिविलेज की याद दिलाते हुए लिखा कि अगर उनके पिता की संपत्ति और उनकी साधारण डिग्री को हटा दिया जाए, तो वह इसका आधा भी नहीं कमा पाते. क्या आपको भी लगता है कि आज के समय में 5 लाख रुपए महीना सचमुच बहुत मामूली रकम बन गई है या फिर ये सिर्फ सोशल मीडिया का शो-ऑफ है? हमें हमारे फेसबुक पेज पर कमेंट करके जरूर बताएं.

यहां देखिए वायरल वीडियो

अभिषेक राय

अभिषेक राय

अभिषेक राय (Abhishek Roy) अभी TV9 भारतवर्ष के डिजिटल विंग में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) हैं. पत्रकारिता में उन्हें 14 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है.

शुरुआत में वे भोपाल के ‘पीपुल्स समाचार’ अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के ‘जानो दुनिया’ (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई.

अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं.

अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे.

अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.

Read More



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts