viral

जापान के 60 वर्षीय ‘डांसिंग अंकल’ तोरू उत्सुमी बने इंटरनेट सनसनी, सूट-बूट में जीत रहे दिल

जापान के ‘डांसिंग अंकल’ तोरू उत्सुमीImage Credit source: Instagram/@tohru_dance

जब उम्र सिर्फ एक नंबर रह जाए और कुछ करने का जुनून हो, तो कुछ भी मुमकिन है. जापान के 60 साल के तोरू उत्सुमी (Toru Utsumi) आज इसी की मिसाल हैं. वह दिन में कॉर्पोरेट सूट पहनकर मैनेजमेंट कंसल्टेंट का काम करते हैं और रात या छुट्टियों में दिल खोलकर डांस करते हैं. डांस के इस अंदाज की वजह से ही लोग उन्हें प्यार से ‘अंकल तोहरु’ बुलाते हैं. उनकी अनोखी डांस स्टाइल और बिंदास अंदाज ने उन्हें सोशल मीडिया पर रातों-रात स्टार बना दिया है और आज पूरी दुनिया उन्हें पसंद कर रही है.

दिन में कंसल्टेंट और रात में बिंदास डांसर

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, जापान के सख्त कॉर्पोरेट कल्चर से अलग, तोरू उत्सुमी अपने डांस वीडियो से इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर छाए हुए हैं. उनके वीडियो की सबसे बड़ी खासियत है कि वो एकदम असली होते हैं, बिना किसी फिल्टर के. वो अक्सर ऐसी पब्लिक जगहों पर डांस करते हैं जहां लोग आमतौर पर नियमों में बंधे रहते हैं. उनका यही बेपरवाह अंदाज लोगों को बहुत पसंद आ रहा है, इसलिए उनके वीडियो पर लाखों व्यूज आ रहे हैं.

हर कामयाबी के साथ कुछ आलोचनाएं भी आती हैं. दुनिया भर में तोरू के डांस को प्यार मिल रहा है, लेकिन जापान में कुछ लोग इसे अनुशासन के खिलाफ और दिखावा मानते हैं. हालांकि तोरू इन बातों पर ध्यान नहीं देते और अपनी मर्जी से जिंदगी जी रहे हैं. उनकी पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ गई है कि उनके फैंस उनसे मिलने और साथ में डांस करने के लिए दूसरे देशों से जापान तक आ रहे हैं.

खुद को दोहराने से बचने के लिए तोरू उत्सुमी के पास 1000 से ज्यादा गानों की एक लिस्ट है. वो हर बार कुछ नया करने की कोशिश करते हैं. 80 के दशक की नाइटलाइफ और रेगे म्यूजिक के फैन तोरू का कहना है कि वो समाज को बदलना नहीं चाहते. वो बस चाहते हैं कि लोग उन्हें खुशी से जीते हुए देखें और खुद भी अपनी पसंद का कुछ नया करने की हिम्मत जुटाएं.

यहां देखिए वायरल वीडियो

अभिषेक राय

अभिषेक राय

अभिषेक राय TV9 भारतवर्ष के डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं और ट्रेंडिंग टीम को लीड कर रहे हैं. पत्रकारिता में उन्हें 15 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान उन्होंने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों में काम किया है.

उनके करियर की शुरुआत 2009 में भोपाल के पीपुल्स समाचार से हुई थी, जहां उन्होंने प्रिंट मीडिया की बारीकियां सीखीं. इसके बाद वे लंबे समय तक दैनिक भास्कर ग्रुप से जुड़े रहे. यहां उन्होंने अखबार और वेबसाइट दोनों पर अहम जिम्मेदारियां निभाईं, जिससे उन्हें पुराने और नए दोनों तरह के मीडिया का अच्छा अनुभव मिला.

फिर उन्होंने अहमदाबाद के जानो दुनिया न्यूज चैनल में काम किया और टीवी मीडिया को समझा. फिलहाल वे TV9 भारतवर्ष में डिजिटल टीम का नेतृत्व कर रहे हैं.

अभिषेक को देश-दुनिया की राजनीति, विदेशी मामलों और वैश्विक कूटनीति की गहरी समझ है. वे खबरों का बारीक विश्लेषण करते हैं और डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को भी अच्छी तरह समझते हैं.

उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि लोगों को ऐसा सच्चा और अलग कंटेंट देना है जो उनकी सोच को बड़ा बनाए और हर मुद्दे को साफ नजरिए से देखने में मदद करे.

काम से समय मिलने पर उन्हें घूमना पसंद है. वह अक्सर पहाड़ों की शांत वादियों में जाना पसंद करते हैं.

Read More



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts