viral

जापान में भारतीय टूरिस्ट से नस्लभेद; खुद बुलाई पुलिस, पर बीच सड़क पर मैनेजर की ही लग गई क्लास

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जापान का यह मामलाImage Credit source: Instagram/@onroadindian

जापान अपनी खूबसूरती और मेहमाननवाजी के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है, लेकिन हाल ही में वहां से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सबको चौंका दिया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया है कि जापान के शिजुओका शहर में एक 7-इलेवन स्टोर के मैनेजर ने एक भारतीय पर्यटक के साथ बहुत बुरा बर्ताव और नस्लीय भेदभाव किया.

क्या है पूरा मामला?

अनंत नाम के एक भारतीय टूरिस्ट अपनी यात्रा के आखिरी दिन शिजुओका के एक 7-इलेवन स्टोर पर गए थे. उन्होंने वहां काम कर रहे एक नेपाली कर्मचारी से अपना खाना माइक्रोवेव में गर्म करने के लिए कहा. उस कर्मचारी ने बिना किसी परेशानी के तुरंत खाना गर्म करने के लिए हां कह दिया.

मैनेजर का गुस्सा और नस्लवादी टिप्पणियां

जैसे ही नेपाली कर्मचारी खाना गर्म करने लगा, स्टोर का मैनेजर आ गया. उसका बर्ताव बहुत आक्रामक था. उसने आते ही अनंत पर चिल्लाना शुरू कर दिया और अपमानजनक तरीके से पूछा कि वे किस देश के हैं. जब उसे पता चला कि अनंत भारत से हैं, तो उसने उनके साथ नस्लवादी टिप्पणियां करना शुरू कर दिया.

जब मैनेजर ने खुद बुलाई पुलिस

जब बात हद से ज्यादा बढ़ गई, तो अनंत ने खुद को बचाने और सबूत के लिए अपने फोन से वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया. अपनी गलती छिपाने और टूरिस्ट पर धौंस जमाने के चक्कर में स्टोर मैनेजर ने गुस्से में आकर खुद ही पुलिस को फोन कर दिया और अनंत पर झूठे आरोप लगाने लगा.

जापानी पुलिस ने लगाई मैनेजर की क्लास

कुछ ही देर में जापानी पुलिस स्टोर पर पहुंच गई. पुलिस ने मौके पर आकर पूरी बात समझी और अनंत के रिकॉर्डेड वीडियो को गौर से देखा. जांच के बाद पुलिस को समझ आ गया कि गलती भारतीय टूरिस्ट की नहीं, बल्कि स्टोर मैनेजर की ही थी. इसके बाद पुलिस ने अनंत के साथ बहुत सम्मान से बात की और बीच सड़क पर ही स्टोर मैनेजर की जमकर क्लास लगाई. मैनेजर को मजबूर होकर अनंत से माफी मांगनी पड़ी, जिसके बाद पुलिस ने अनंत को सुरक्षित वहां से जाने दिया.

सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग स्टोर मैनेजर के इस तरह के घटिया व्यवहार पर अपना खूब गुस्सा निकाल रहे हैं. कई यूजर्स ने अनंत से यह भी कहा कि उन्हें उस मददगार नेपाली कर्मचारी की मदद करनी चाहिए जो सच का साथ दे रहा था. हालांकि, अनंत ने बताया कि पुलिस और स्टोर के लोगों ने उन्हें उस कर्मचारी से मिलने से रोक दिया था.

यहां देखिए वायरल वीडियो

अभिषेक राय

अभिषेक राय

अभिषेक राय (Abhishek Roy) अभी TV9 भारतवर्ष के डिजिटल विंग में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) हैं. पत्रकारिता में उन्हें 14 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है.

शुरुआत में वे भोपाल के ‘पीपुल्स समाचार’ अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के ‘जानो दुनिया’ (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई.

अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं.

अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे.

अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.

Read More



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts