viral

टीचर ने अटेंडेंस के बहाने बच्चों को याद करा दिया पूरा Periodic Table, वायरल हुआ ये आसान तरीका

अटेंडेंस बनी Chemistry की पढ़ाईImage Credit source: Instagram/sneharamteke2021

अक्सर बच्चों के लिए पढ़ाई का सबसे आसान तरीका रट्टा मारना होता है. लेकिन दिक्कत तब आती है जब कुछ समय बाद वही याद किया हुआ सब भूलने लगते हैं. खासकर साइंस जैसे विषयों में, जहां कई नाम, नंबर और फॉर्मूले एक साथ याद रखने पड़ते हैं. ऐसे में अगर पढ़ाई को थोड़ा मजेदार बना दिया जाए, तो चीजें लंबे समय तक याद रह सकती हैं. इसी सोच के साथ एक साइंस टीचर ने बच्चों को Chemistry के Elements याद कराने का ऐसा तरीका अपनाया, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. टीचर ने Periodic Table के Elements याद कराने के लिए किसी अलग एक्टिविटी का सहारा नहीं लिया, बल्कि क्लास की रोजाना होने वाली अटेंडेंस को ही पढ़ाई का हिस्सा बना दिया.

वीडियो की शुरुआत बिल्कुल सामान्य तरीके से होती है. टीचर क्लास में बच्चों की अटेंडेंस लेना शुरू करती हैं. लेकिन यहां एक ट्विस्ट है. बच्चों को उनके रोल नंबर या नाम से जवाब देने के बजाय Chemistry के Elements के नाम से जवाब देना है. जैसे ही टीचर Hydrogen का नाम लेती हैं, जवाब आता है, Hydrogen present maam. इसके बाद Helium और Lithium भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हैं. अटेंडेंस आगे बढ़ती है तो Periodic Table के शुरुआती Elements एक-एक करके सामने आने लगते हैं. Hydrogen, Helium और Lithium के बाद Beryllium और Boron को absent बताया जाता है. फिर Carbon, Nitrogen और Oxygen की बारी आती है. Fluorine absent रहता है, जबकि Neon तुरंत present कहकर अपनी हाजिरी लगा देता है.

आसान नहीं होता इसे याद करना

इसके बाद Sodium, Magnesium और Aluminium भी अटेंडेंस में शामिल होते हैं. यही सिलसिला Silicon, Phosphorus, Sulphur, Chlorine, Argon और Potassium तक चलता रहता है. यानी कुछ ही मिनटों की इस मजेदार एक्टिविटी में बच्चे Periodic Table के कई Elements के नाम और उनका क्रम दोहरा लेते हैं.

दरअसल, Chemistry में Elements के नाम याद करना कई छात्रों के लिए आसान नहीं होता. परेशानी और बढ़ जाती है जब उन्हें Element का नाम, उसका Symbol और Atomic Number भी याद रखना हो. ऐसे में सिर्फ किताब खोलकर रटने से कई बार चीजें जल्दी भूल जाती हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: बेजुबान की जान बचाने के लिए शख्स ने दिखाई इंसानियत, हाथ से नहीं निकला तो गमछे से बचाई बेजुबान की जान

इस टीचर ने इसी परेशानी का एक आसान हल निकाल लिया. उन्होंने पढ़ाई को बच्चों की रोजमर्रा की क्लासरूम एक्टिविटी से जोड़ दिया. अटेंडेंस जैसी सामान्य चीज को खेल की तरह इस्तेमाल करके बच्चों को पढ़ाया गया, जिससे पढ़ाई बोझिल होने के बजाय मजेदार लगने लगी.

यहां देखिए वीडियो

आयुष कुमार

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.

अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.Read More



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts