International
oi-Bhavna Pandey
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक महिला को तलाश करने की जिम्मेदारी एफबीआई डॉयरेक्टर काश पटेल को सौंपी है। ये महिला मशहूर टीवी शो ‘टुडे’ की को-होस्ट सवाना गुथरी की 84 वर्षीय मां नैंसी हैं। ट्रंप ने इसे गंभीर मामला मानते हुए सभी संघीय एजेंसियों को उनके खोज अभियान में जुटने का आदेश दिया है। एफबीआई डायरेक्टर काश पटेल भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और अपनी टीम तैनात करने को तैयार हैं।
नैंसी शनिवार रात एरिजोना के टक्सन शहर स्थित अपने घर से लापता हो गईं थीं। स्थानीय पुलिस ने इस मामले में अपहरण की आशंका जताई है। पिमा काउंटी शेरिफ डिपार्टमेंट के अनुसार, शुरुआती जांच से पता चलता है कि नैंसी को उनके घर से जबरन ले जाया गया होगा।

शेरिफ क्रिस नैनोस ने इस बात की पुष्टि की है कि एक स्थानीय टीवी चैनल को मिले फिरौती पत्र की भी गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि हालात सामान्य नहीं हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर जानकारी दी कि उन्होंने सवाना गुथरी से फोन पर बात की है। उन्होंने सभी संघीय एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि वे नैंसी के परिवार और स्थानीय पुलिस को हरसंभव सहायता प्रदान करें। ट्रंप ने साफ किया कि 84 वर्षीय महिला को सुरक्षित घर वापस लाने के लिए हर जरूरी कदम उठाया जाएगा।
इस बीच, जांच की मुख्य जिम्मेदारी अभी भी एरिजोना की स्थानीय एजेंसियों के पास है, जबकि एफबीआई उनकी सहायता कर रही है। अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पैम बॉन्डी भी इस मामले पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। बॉन्डी ने बताया है कि वह सवाना गुथरी को पिछले 25 सालों से जानती हैं और इस घटनाक्रम से गंभीर रूप से चिंतित हैं।
सवाना गुथरी और उनके भाई-बहनों ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो जारी कर अपनी मां की सुरक्षित वापसी की भावुक अपील की है। सवाना ने बताया कि उनकी 84 वर्षीय मां की सेहत बहुत कमजोर है, उन्हें दिल की बीमारी है, वह लगातार दर्द में रहती हैं और उन्हें प्रतिदिन दवाओं की आवश्यकता होती है। उन्होंने अपहरणकर्ताओं से तत्काल संपर्क साधने का आग्रह किया है।
नैंसी गुथरी की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए अमेरिका में हर स्तर पर व्यापक खोज अभियान जारी है। राष्ट्रपति ट्रंप के निर्देशानुसार, संघीय और स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियां मिलकर इस मामले पर काम कर रही हैं। सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है ताकि जल्द से जल्द 84 वर्षीय नैंसी को उनके परिवार के पास वापस लाया जा सके।
-
Uttar Pradesh Silver Rate Today: 4 फरवरी को चांदी बनी रॉकेट? Lucknow-Kanpur समेत 7 शहरों के ताजा भाव
-
Weather Delhi NCR: दिल्ली में लौटेगी जनवरी वाली ठंड! बारिश और ओलावृष्टि मचाएगी भारी तबाही?
-
Pakistan vs Ireland: पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, टी20 वर्ल्ड कप का पहला ही मैच हुआ रद्द
-
IND vs SA: भारतीय खिलाड़ियों की जर्सी से नाम और नंबर गायब क्यों? असली वजह आ गई सामने
-
‘शर्माओ मत, तुम्हारी बॉडी तो’, फेमस डायरेक्टर ने काम के बदले सुपरहिट हीरोइन से की गंदी डिमांड और फिर जो हुआ
-
Uttar Pradesh Gold Rate Today: 4 फरवरी को UP में सोने के दाम में गिरावट आई? Lucknow-Agra समेत 11 शहरों का भाव
-
Mumbai Gold Silver Rate Today: 4 फरवरी को मुंबई में सोने-चांदी का रेट क्या? चमक से चौंधिया जाएंगी आंखें!
-
Silver Rate Today: 24 घंटे में चांदी की कीमतों में महा-विस्फोट! आई रिकॉर्ड तेजी, कितना हुआ दाम?
-
Aaj Ka Mausam: 8 राज्यों में भारी बारिश की आशंका, दिल्ली में Yellow Alert, अगले 48 घंटे भारी
-
‘प्रेग्नेंसी में सास ने पेट में लात मारी, मेरी खूब पिटाई की’, Karisma Kapoor का शॉकिंग खुलासा, छलका मेंटल दर्द
-
Who is Ravneet Singh Bittu? रवनीत बिट्टू किस जाति से रखते हैं ताल्लुक, जिन्हें राहुल गांधी ने कहा गद्दार
-
Gold Silver Price: सोना-चांदी 40,000 रुपये तक महंगा!आम आदमी की बढ़ी मुसीबत, जानिए अचानक क्यों लौटी तेजी?