viral

ट्रेन में ‘गंदगी’ का VIDEO वायरल! जूठे डिस्पोजेबल कंटेनर धोते दिखे पैंट्री स्टाफ, IRCTC ने दिया ये जवाब

ट्रेन में जूठे कंटेनर धोने पर हंगामा!Image Credit source: X/@shukul_123

सोशल मीडिया पर एक वीडियो धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है, जिसने ट्रेनों में सफर करने वाले लोगों के बीच भारी गुस्सा और नई बहस छेड़ दी है. वायरल क्लिप में ट्रेन के पैंट्री स्टाफ को कथित तौर पर वॉश बेसिन में जूठे डिस्पोजेबल कंटेनरों को धोते हुए दिखाया गया है. लोग यह वीडियो शेयर कर दावा कर रहे हैं कि इन कंटेनरों को दोबारा इस्तेमाल किया जा रहा था.

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. कई नेटिजन्स ने रेलवे की खानपान और हाईजीन पर सवाल उठाए. एक यूजर ने कमेंट किया, डिस्पोजेबल कंटेनरों को धोकर उसमें दोबारा खाना परोसना बहुत गंदी प्रैक्टिस है. यात्री बीमार हुए, तो किसकी जवाबदेही होगी?

दूसरे ने पूछा, यात्रियों को बीमार करने का ठेका लिया है क्या? कई नेटिजन्स ने दावा किया है कि यह वीडियो इरोड-जोगबनी अमृत भारत एक्सप्रेस (16601) में रिकॉर्ड किया गया था.

IRCTC का आया जवाब

वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे में खानपान सेवा संभालने वाली IRCTC ने इस घटना की तुरंत जांच की. उन्होंने स्पष्ट किया कि ये कंटेनर केवल एक बार ही उपयोग किए जाते हैं. यह भी कहा कि स्टाफ कंटेनरों को दोबारा इस्तेमाल करने के लिए नहीं, बल्कि उन्हें फेंकने से पहले साफ कर रहा था. इसके साथ ही वेंडर और स्टाफ का स्टेटमेंट भी शेयर किया.

PIB ने दावे को बताया झूठा

इसके अलावा प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने भी इस दावे को भ्रामक करार दिया है. पीआईबी ने एक्स पर लिखा, कंटेनरों को दोबारा यूज नहीं किया गया था. उन्हें फेंकने से पहले साफ किया जा रहा था. यानी, वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है.

यहां देखिए वीडियो



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts