देखिए कैसे आम लोगों ने दिया दिल जीतने वाला जवाबImage Credit source: Instagram/@funny.one555
15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के मौके पर पूरा देश देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आता है. हर कोई अपने-अपने अंदाज में देशप्रेम जाहिर करता है. लेकिन सोचिए, अगर किसी मोड़ पर आपके सामने एक तरफ देश की शान तिरंगा और दूसरी तरफ 500 का नोट रख दिया जाए, तो आप क्या चुनेंगे? सुनने में यह फैसला बेहद आसान लगता है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इस सवाल पर लोगों की अलग-अलग सोच और प्राथमिकताओं को सामने लाकर रख दिया है.
यूपी पुलिस के जवान का दिल जीतने वाला जवाब
वायरल वीडियो में सबसे पहले कंटेंट क्रिएटर उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान विनोद कुमार पाण्डेय के पास पहुंचता है. उनके सामने 500 का नोट और तिरंगा रखकर एक विकल्प चुनने को कहा जाता है. इस पर पुलिसकर्मी बिना झिझके बेहद स्वाभिमान से कहते हैं, हम तिरंगा चुनेंगे…पैसा क्यों दिखा रहे हो? उनके इस जवाब ने इंटरनेट पर लाखों लोगों का दिल जीत लिया और यूजर्स उनके देशप्रेम की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
समाज के हर तबके का दिखा अलग अंदाज
इस सोशल एक्सपेरिमेंट में केवल पुलिस जवान ही नहीं, बल्कि छात्र, ई-रिक्शा चालक, मजदूर और मंदिर के पुजारी भी शामिल हुए. साइकिल से जा रहे एक छात्र ने बिना हिचकिचाए 500 का नोट चुना, जबकि कुछ छात्र असमंजस में दिखे. मंदिर के पुजारी जी ने मुस्कुराते हुए तिरंगे को प्राथमिकता दी. मेहनत-मजदूरी करके पेट पालने वाले ई-रिक्शा चालकों और मजदूरों ने पैसे को दरकिनार कर तिरंगे को चुना. यह दिखाता है कि देश का सम्मान किसी आर्थिक स्थिति का मोहताज नहीं होता.
लाखों लोगों ने देखा ये वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर संतोष गुप्ता नाम के यूजर @funny.one555 ने शेयर किया है. वीडियो को अब तक 48 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि 1.8 लाख से अधिक लाइक्स और हजारों कमेंट्स आ चुके हैं. इंटरनेट की जनता ने इस पर मजेदार और व्यावहारिक कमेंट्स किए हैं. एक यूजर ने लिखा, मैं तो 500 के नोट ले लेता, और उसी से एक तिरंगा लेकर बाकी पैसे बचा लेता. एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए कहा, अगर कैमरा चालू नहीं होता, तो शायद ज्यादातर लोग पैसे ही चुनते.
यहां देखिए वायरल वीडियो



























